नई दिल्लीPublished: May 18, 2023 02:28:43 pm
Rajendra Banjara
JEE Advanced 2023: JEE एडवांस के लिए एडमिट कार्ड जारी होने का लाखों कैंडिडेट्स इन्तजार कर रहे हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड 2023 अगले महीने आयोजित होने वाली है। लगभग दो लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
JEE Advanced 2023: JEE एडवांस के लिए एडमिट कार्ड जारी होने का लाखों कैंडिडेट्स इन्तजार कर रहे हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड 2023 अगले महीने आयोजित होने वाली है। लगभग दो लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। सफल होने वाले छात्रों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में विभिन्न ट्रेड में बीटेक के लिए प्रवेश दिया जाएगा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड 2023 एग्जाम 04 जून 2023 को देश भर के परीक्षा केंद्रों पर होगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं किया गया है और इसे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किया जाएगा। जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) एग्जाम,जो की आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati) द्वारा कराई जाएगी। JEE एडवांस के लिए एडमिट कार्ड 29 मई को जारी कर दिए जाएंगे। एग्जाम का आयोजन 4 जून को दो पारियों में होंगे। परीक्षा का परिणाम 18 जून को घोषित किया जाएगा।