scriptजानें कैसा होगा CTET का एग्जाम पैटर्न, 27 अगस्त है आवेदन की लास्ट डेट | Know CTET Exam 2018 Pattern, Online Application last date August 27 | Patrika News

जानें कैसा होगा CTET का एग्जाम पैटर्न, 27 अगस्त है आवेदन की लास्ट डेट

Published: Aug 05, 2018 02:04:43 pm

आज हम आपको बताने जा रहे है CTET से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों और इसके एग्जाम पैटर्न के बारे में।

CTET Exam 2018 Pattern

जानें कैसा होगा CTET का एग्जाम पैटर्न, 27 अगस्त है आवेदन की लास्ट डेट

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET के लिए आवेदन प्रक्रिया इस माह 1 अगस्त से प्रारंभ हो चुकी है। वहीं आवेदन की आखरी तारीख 27 अगस्त, 2018 है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे है CTET से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों और इसके एग्जाम पैटर्न के बारे में। सीटेट (सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) के अंतर्गत दो तरह के टीचर्स की भर्ती की जाती है। एक प्राइमरी लेवल टीचर्स जो कि पहली कक्षा से 5वीं कक्षा तक पढ़ा सकते हैं और दूसरे हैं जूनियर लेवल टीचर्स छठी से आठवीं क्लास तक के बच्चों को पढ़ाते हैं। इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार होता है। वहीं सीटेट की सर्टिफिकेट की मान्यता सात साल की होती है।
सीटेट के परीक्षा में दो पेपर होते है। पेपर I और पेपर II। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है, साथ ही पेपर में नेगेटिव मार्किंग का आॅप्शन भी नहीं है।

पेपर का पैटर्न: 2 पेपर का आयोजन होता है। पहला पेपर पहली से पांचवीं तक के शिक्षकों के लिए और दूसरा पेपर छठी से आठवीं तक के शिक्षकों के लिए करवाया जाता है। पहले पेपर में कुल 150 प्रश्न प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें से 30 प्रश्न बाल विकास और शिक्षा शास्त्र से जुड़े होंगे। इसी तरह पहली भाष, दूसरी भाषा, गणित और पर्यावरण विज्ञान से 30—30 प्रश्न पूछे जाएंगे। पांचों भाग 30—30 नंबर के होंगे।
उसी तरह दूसरे पेपर में प्रश्नों की कुल संख्या 210 होगी और प्रत्येक प्रश्न 1 नंबर का होगा। इस पेपर में
बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र से जुड़े 30 आॅब्जेक्टिव टाइप पश्न पूछे जाएंगे जबकि पहली भाषा और दूसरी भाषा से 30—30 प्रश्न पूछे जाएंगे। लेकिन गणित और विज्ञान विषय के 60—60 पश्न हल करने होंगे। ये पश्न भी 1—1 अंक के ही होंगे।

ध्यान रहे गणित एवं विज्ञान उन शिक्षकों के लिए जरूरी है जिनका विषय गणित एवं विज्ञान है इसी तरह से सामाजिक अध्ययन एवं सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों के लिए सामाजिक अध्ययन एवं सामाजिक विज्ञान जरूरी है। किसी अन्य विषय के शिक्षक या तो गणित एवं विज्ञान या फिर सामाजिक अध्ययन एवं सामाजिक विज्ञान सब्जेक्ट ले सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो