परीक्षा

MP TET Answer Key 2019 : हाई स्कूल टीचर भर्ती के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी

MP TET 2019 Answer Key

जयपुरFeb 14, 2019 / 06:26 pm

Deovrat Singh

MP TET 2019 Answer Key

MP TET 2019 Answer Key : मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने राज्य के स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली पूर्व परीक्षा (अध्यापक पात्रता परीक्षा ) के लिए मॉडल पेपर सहित उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने हाई स्कूल अध्यापक भर्ती के लिए टेट लेवल -2 परीक्षा दी थी, वे परीक्षा की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश व्यापम हाई स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर सभी विषयों की उत्तर कुंजी अलग -अलग पीडीऍफ़ फॉर्मेट में अपलोड की हुई है।

मध्य प्रदेश हाई स्कूल अध्यपक पात्रता परीक्षा मॉडल उत्तर कुंजी के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड हाई स्कूल शिक्षक के 17,000 पदों के लिए इस MP TET का आयोजन कर रहा है। MPPEB ने 1 फरवरी, 2019 से 11 फरवरी, 2019 के बीच हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा – 2018 का आयोजन किया था। यह परीक्षा कुल 16 विषयों के लिए आयोजित की गई थी।

How To Download MP TET 2019 Answer Key
हाईस्कूल अध्यापक पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के सबसे पहले अभ्यर्थी को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://peb.mp.gov.in पर जाना होगा। यहाँ होम पेज पर नई अपडेट में दिए गए उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के साथ ही नई टैब में सभी विषयों की उत्तर कुंजी के लिंक दिखाई देंगे। संबंधित विषय के लिंक पर क्लिक करने के साथ ही पीडीऍफ़ फॉर्मेट में उत्तर कुंजी डाउनलोड हो जाएगी, जिसे सेव या प्रिंट भी ले सकते हैं।

Home / Education News / Exam / MP TET Answer Key 2019 : हाई स्कूल टीचर भर्ती के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.