script

आज से शुरू हुए राजस्थान बोर्ड के एग्जाम्स, ये हैं खास बातें

locationजयपुरPublished: Mar 07, 2019 05:58:38 pm

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं की परीक्षाएं आज गुरुवार से शुरू हो गई हैं तथा दो अप्रेल तक जारी रहेंगी। एग्जाम्स सुबह 8.30 बजे से लेकर 11.45 बजे तक होंगे।

RBSE Board Exam 2019

News of duplication in two examination centers, 1 hour camping camp, students’ paused pan

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं की परीक्षाएं आज गुरुवार से शुरू हो गई हैं तथा दो अप्रेल तक जारी रहेंगी। एग्जाम्स सुबह 8.30 बजे से लेकर 11.45 बजे तक होंगे। राज्य में 12 वीं की परीक्षा के लिए 8 लाख 79 हजार 598 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्याय में 3345 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। कला वर्ग में 5 लाख 76 हजार 835, वाणिज्य वर्ग में 42 हजार 146 और विज्ञान वर्ग में 2 लाख 60 हजार 617 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं।

पूरे राज्य में 31 परीक्षा केन्द्र हैं अतिसंवेदनशील
बोर्ड अधिकारियों के अनुसार प्रदेश भर में 31 परीक्षा केन्द्र अतिसंवेदनशील हैं। इसके साथ ही 59 केन्द्र संवेदनशील हैं। इन केन्द्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। हर परीक्षा केन्द्र पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बोर्ड के सभी उत्तर पुस्तिका संग्रहण वितरण केन्द्र और उपकेन्द्र सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेंगे। इनका नियंत्रण बोर्ड कार्यालय से होगा।

एग्जाम्स में पहला पेपर इंग्लिश विषय का हुआ। परीक्षार्थियों के अनुसार पेपर काफी आसान था और छात्रों ने इसे बहुत कम समय में ही हल कर लिया। परीक्षाओं के लिए पूरे राज्य में 5586 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे जिनमें से 160 केन्द्र नए बनाए गए थे।

10वीं कक्षा की परीक्षाएं होंगी 14 मार्च से
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 14 मार्च से आंरभ होगी। प्रदेश में 10 लाख 88 हजार 241 विद्यार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए हैं। प्रवेशिका के लिए 6 हजार 924 और व्यावसायिक परीक्षा के लिए 34 हजार 460 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं।

12वीं कक्षा का टाइमटेबल
7 मार्च – अंग्रेजी अनिवार्य
8 मार्च – सूचना प्रौद्योगिकी और प्रोग्रामिंग
9 मार्च – हिन्दी अनिवार्य
11 मार्च – राजनीति विज्ञान, लेखाशास्त्र, भौतिक विज्ञान
12 मार्च – समाजशास्त्र, भूविज्ञान, कृषि विज्ञान
13 मार्च – भूगोल, व्यवसाय अध्ययन
14 मार्च – शारीरिक शिक्षा
15 मार्च – इतिहास,कृषि रसायन विज्ञान,रसायन विज्ञान
16 मार्च – लोक प्रशासन
18 मार्च – अंग्रेजी साहित्य
19 मार्च – अर्थशास्त्र, शीघ्रलिपि – हिन्दी व अंग्रेजी, कृषि जीव विज्ञान, जीव विज्ञान
22 मार्च – कंठ संगीत, नृत्य कथक, वाद्य संगीत
23 मार्च – गणित, टंकण लिपि (हिन्दी)
25 मार्च – पर्यावरण विज्ञान
26 मार्च – हिन्दी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिन्धी साहित्य, गुजराती साहित्य, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य, फारसी, प्राकृत भाषा, टंकण लिपि (अंग्रेजी)
28 मार्च – संस्कृत साहित्य
29 मार्च को – गृह विज्ञान
30 मार्च – चित्रकला
1 अप्रेल – मनोविज्ञान
2 अप्रेल – दर्शनशास्त्र

ट्रेंडिंग वीडियो