scriptRRB भर्ती परीक्षा का मॉक टेस्ट लिंक जारी, Exam Date, City और Travel Pass यहां से प्राप्त करें | RRB Exam Mock Test Link, Date, City and Travel Pass download | Patrika News

RRB भर्ती परीक्षा का मॉक टेस्ट लिंक जारी, Exam Date, City और Travel Pass यहां से प्राप्त करें

Published: Jul 27, 2018 10:42:17 am

Submitted by:

Anil Kumar

रेलवे ने सहायक लोको पायलट भर्ती परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट लिंक जारी कर दिया है

RRB

RRB भर्ती परीक्षा का मॉक टेस्ट लिंक जारी, Exam Date, City और Travel Pass यहां से प्राप्त करें

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से सहायक लोको पायलट व तकनीशियन पदों की भर्ती परीक्षा 9 अगस्त से शुरू की जा रही है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित है। इस भर्ती में अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। कुल 75 प्रश्न इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को हल करने के लिए मिलेंगे। आरआरबी द्वारा जारी यह भर्ती 26 हजार से अधिक पदों की है जिसके लिए सीबीटी यानी कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट लिए जाएंगे। बोर्ड की ओर से अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सीबीटी के प्रथम चरण के लिए सेक्शन वाइज मार्क्स भी जारी कर किए गए हैं। इस पेपर में चार सेक्शन होंगे जिनमें पहला सेक्शन गणित का है। इसमें 20 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर का दूसरा सेक्शन जनरल इंटेलीजेंसी एंड रीजिनिंग का 25 अंक का होगा। तीसरा सेक्शन जनरल साइंस का 20 अंक का होगा और चौथा सेक्शन जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स का 10 अंक का होगा।

 

रेलवे आॅफिसर स्केल 1 भर्ती परीक्षा 2018 के एडमिट कार्ड भी हुए जारी
IBPS की ओर से RRB Officer Scale 1 Exam 2018 Admit Card 2018 संभवतया आज जारी किए जा सकते हैं। IBPS इस भर्ती के लिए Admit Card आॅफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जारी कर रहा है। इस भर्ती के लिए IBPS की ओर से परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। RRB PO recruitment 2018 के लिए प्री—एग्जाम 11, 12, 18 अगस्त को आयोजित किए जा रहे हैं। जबकि इसके बाद mains एग्जाम 30 सितंबर 2018 को आयोजित किया जाएगा। यह भर्ती Officers Scale I के लगभग 3312 पदों की है।

 


परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट लिंक जारी
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से अपनी आॅफिशियल वेबसाइट पर सहायक लोको पायलट और तकनीशियन के पदों की भर्ती परीक्षा में सुविधा के लिए अभ्यर्थियों हेतु मॉक टेस्ट के लिंक भी जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी इस लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन पेपर सॉल्व करने का तरीका जान सकते हैं। इसके साथ बोर्ड की ओर से अभ्यर्थियों को परीक्षा किस शहर में देनी है यह जानकारी भी दे दी है। भर्ती बोर्ड की वेबसाइट www.rrb.nic.in पर मॉक टेस्ट लिंक उपलब्ध कराया गया है।

 


RRB Mock Test नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देवें—
https://dc4-g22.digialm.com//OnlineAssessment/index.html?1907@@M2


RRB Exam date City and Travel Pass नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें—

https://dc4-g22.digialm.com/EForms/configuredHtml/1907/57281/login.html


Section wise marks for First Stage Computer Based Test (CBT) नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देखें—
http://www.rrbcdg.gov.in/Notice-Section-wise-marks.pdf

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो