परीक्षा

RRB Group D Exam 2018 : एडमिट कार्ड जारी, इस तरह करें डाउनलोड

जिन उम्मीदवारों के अगले पांच दिनों में Railway Recruitment Board (RRB) की ग्रुप डी परीक्षा होनी है, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Nov 08, 2018 / 12:53 pm

जमील खान

RRB Group D exams

जिन उम्मीदवारों के अगले पांच दिनों में Railway Recruitment Board (RRB) की ग्रुप डी परीक्षा होनी है, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। देश के सबसे बड़े नियुक्ता भारतीय रेलवे ने इस समय सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया चला रखी है जिसके तहत पोइंट्स मैन, हेल्पर, ट्रैक मेनटेनर और पोर्टरों की भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के तहत रेलवे में लेवल वन के 62 हजार 907 पद भरे जाने है जिसके लिए प्रक्रिया 17 सितंबर, 2018 से शुरू हो गई थी। उल्लेखनीय है कि रेलवे ने हाल ही में rrb ALP and Technician stage 1 की Computer Based Test (CBT) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम सभी भर्ती बोर्डों की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 17 दिसंबर तक होने वाली ग्रुप डी परीक्षा के केंद्र, समय आदि की जानकारी जारी कर दी गई है। हालांकि, आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे। कुल मिलाकर, 17 दिसंबर तक चलने वाली ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा में 1.89 करोड़ उम्मीदवार बैठेंगे।

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा परिणाम सीबीटी स्टेज 1 प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किए जाएंगे। जो उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए User ID (Registration Number) और User Password (Date of Birth) कर जरुर पड़ेगी।

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा देशभर में स्थित 400 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है और अक्टूबर तक, एक करोड़ उम्मीदवार लेवल 1 पोस्ट परीक्षा में शामिल हो चुके हैं जो 17 सितंबर, 2018 को शुरू हुई थी। अनुमानित 3 से 4 लाख उम्मीदवार हर दिन परीक्षा के लिए उपस्थित होते हैं और परीक्षा में औसत उपस्थिति 60 प्रतिशत है।

RRB Group D admit card 2018 : एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइटों की लिस्ट

-आरआरबी अजमेर (rrbajmer.gov.in)

-आरआरबी गुवाहाटी (www.rrbguwahati.gov.in)

-आरआरबी जम्मू (www.rrbjammu.nic.in)

-आरआरबी कोलकाता (www.rrbkolkata.gov.in)

-आरआरबी मालडा (www.rrbmalda.gov.in)

-आरआरबी मुंबई (www.rrbmumbai.gov.in)

-आरआरबी मुजफ्फरपुर (www.rrbmuzaffarpur.gov.in)

-आरआरबी पटना (www.rrbpatna.gov.in)

-आरआरबी रांची (www.rrbranchi.gov.in)

-आरआरबी सिकंदराबाद (www.rrbsecunderabad.nic.in)

-आरआरबी अहमदाबाद (www.rrbahmedabad.gov.in

-आरआरबी इलाहबाद (www.rrbald.gov.in)

-आरआरबी बैंगलोर (www.rrbbnc.gov.in)

-आरआरबी भोपाल (www.rrbbpl.nic.in)

-आरआरबी भुवनेश्वर (www.rrbbbs.gov.in)

-आरआरबी बिलासपुर (www.rrbbilaspur.gov.in)

-आरआरबी चंडीगढ़ (www.rrbcdg.gov.in)

-आरआरबी चेन्नई (www.rrbchennai.gov.in)

-आरआरबी गोरखपुर (www.rrbguwahati.gov.in)

-आरआरबी सिलिगुड़ी (www.rrbsiliguri.org)

-आरआरबी तिरुवनंतपुरम (www.rrbthiruvananthapuram.gov.in)

Home / Education News / Exam / RRB Group D Exam 2018 : एडमिट कार्ड जारी, इस तरह करें डाउनलोड

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.