scriptरेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट लिंक हुआ आॅन | RRB Group D Exam Mock Test Link On | Patrika News

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट लिंक हुआ आॅन

Published: Sep 12, 2018 03:12:12 pm

Submitted by:

Anil Kumar

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट लिंक आॅन कर दिया गया है।

RRB Group D Exam Mock Test Link

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट लिंक हुआ आॅन

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2018 के लिए RRB की आॅफिशियल वेबसाइट पर मॉक टेस्ट लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है। इससे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से ग्रुप डी भर्ती 2018 परीक्षा की तिथि और शहरों की सूची जारी की गई। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 17 से अक्टूबर से आयोजित की जा रही है। अब इस परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 13 सितंबर 2018 तक जारी किए जा रहे हैं। उम्मीदवारों परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी अपने रीजन की RRB वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देखें RRB Group D Exam Mock Test Link …
https://dc4-g22.digialm.com//OnlineAssessment/index.html?2022@@M8


63 हजार पदों के लिए हो रही भर्ती
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी के करीब 63 हजार पदों के लिए परीक्षाएं 17 सितंबर से शुरू हो रही हैं। इस ऑनलाइन परीक्षा में अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि, शहर और शिफ्ट की जानकारी उपलब्ध करवा दी गई हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड वेबसाइट पर इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करेगा।

 

 

परीक्षा में ऐसे सवाल पूछे जाएंगे
रेलवे Group D की परीक्षा में मैथमेटिक्स से 25 सवाल, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से 30 सवाल, जनरल साइंस से 25 सवाल और जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से 20 सवाल पूछे जाएंगे।

 

 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए एडमिट कार्ड 13 सितंबर 2018 से रीजनल वेबसाइट्स पर जारी किए जा रहे हैं। इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड रेलवे की अपनी रीजनल वेबसाइट जैसे अजमेर http://rrbajmer.gov.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए निम्न स्टेप फॉलो करें…

— रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in/ पर जाएं।
— इसके बाद अपने रीजन जैसे http://rrbajmer.gov.in/ पर जाएं।
— इसके बाद RRB Group D Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
— इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और मांगी गई अन्य जानकारियां भरकर सबमिट करें।
— इसके बाद आपका RRB Admit Card स्क्रीन पर आ जाएगा जिसका प्रिंट ऑउट ले लेवें।
— RRB Group D की परीक्षा पहली बार कम्प्यूटर बेस्ड आयोजित की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो