scriptRSMSSB LDC Answer Key Exam 2018 जल्द होगी जारी, परिणाम भी इसी महीने संभव! | RSMSSB LDC Answer Key Exam 2018 | Patrika News

RSMSSB LDC Answer Key Exam 2018 जल्द होगी जारी, परिणाम भी इसी महीने संभव!

locationजयपुरPublished: Oct 13, 2018 04:35:37 pm

Submitted by:

Deovrat Singh

RSMSSB LDC Answer Key Exam 2018

RSMSSB LDC Answer Key Exam 2018

RSMSSB LDC Answer Key Exam 2018

RSMSSB LDC Answer Key Exam 2018 : बोर्ड द्वारा 11255 पदों पर आयोजित की गई ऑफलाइन भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। परिणाम जारी होने से पहले चयन बोर्ड द्वारा उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। भर्ती में लाखों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। बोर्ड द्वारा RSMSSB LDC भर्ती के लिए इसके लिए तैयारियां तेजी से चल रही है। प्रदेश के प्रमुख शहरों में परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से चार चरणों में आयोजित की गई थी। RSMSSB LDC Exam का आयोजन 12 अगस्त से 16 सितम्बर तक किया गया। लिखित परीक्षा के चरणों में अभ्यर्थियों की अनुपस्थिति भी बहुत ज्यादा रही। देखा जाए तो राजस्थान अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा सभी भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जल्द जारी करके नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। इसी महीने के अंतिम सप्ताह तक उत्तर कुंजी जारी होने की संभावना है।
RSMSSB Junior Assistant cutoff इसबार 45 से 50 प्रतिशत तक जा सकती है। टाइपिंग टेस्ट के लिए 5 गुणा अभ्यर्थी उत्तीर्ण किए जाएंगे। अभ्यर्थी को न्यूनतम पासिंग मार्क्स 40 प्रतिशत लाना अनिवार्य है। दोनों पेपर में 40 प्रतिशत लाने वाले अभ्यर्थी वरीयता सूची के लिए पात्र होंगे। वरीयता सूची में टाइपिंग गति परीक्षा के लिए उन्ही अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा जिनके उत्तीर्णांक सबसे ज्यादा है। टाइपिंग गति परीक्षा नवंबर महीने में शुरू होने की संभावना है।
इसबार देखा जाए तो RSMSSB LDC Exam में सभी चरणों के प्रश्न पत्र आसान थे। अभ्यर्थियों के अनुसार प्रश्न ना ज्यादा कठिन थे और ना ही ज्यादा आसान थे। अभ्यर्थियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती नकारात्मक अंकन है। नकारात्मक अंकन 1/3 के तहत होगा। ज्यादातर अभ्यर्थी इसी नकारात्मक अंकन का शिकार हो सकते हैं। RSMSSB LDC Answer Key इसी महीने तीसरे या अंतिम सप्ताह में जारी की सकती है। अभ्यर्थी सभी प्रकार की अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in जरूर देखते रहें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो