scriptसुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) भर्ती परीक्षा 6 जनवरी 2019 को होगी आयोजित | RSMSSB Women Supervisor Exam Date 2018 | Patrika News
परीक्षा

सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) भर्ती परीक्षा 6 जनवरी 2019 को होगी आयोजित

RSMSSB Women Supervisor Exam Date 2018

Dec 08, 2018 / 01:44 pm

Deovrat Singh

RSMSSB Women Supervisor Exam Date 2018

RSMSSB Women Supervisor Exam Date 2018

RSMSSB Women Supervisor exam date 2019 : राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा सुपरवाइजर के पदों पर जारी की गई भर्ती के लिए आखिरकार परीक्षा की तिथि जारी हो चुकी है। भर्ती लिखित परीक्षा 6 जनवरी को आयोजित की जाएगी। विज्ञप्ति में परीक्षा के लिए जुलाई महीना दिया हुआ था लेकिन बोर्ड की व्यस्तता के चलते यह आयोजित नहीं हो पाई।

RSMSSB Women Supervisor Exam 2018 : अधिकारिकता (राज्य एवं अधीनस्थ ) सेवा नियम 2017 एवं राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ मंत्रालयिक एवं चतुर्थ श्रेणी सेवा (भर्ती एवं सेवा की अन्य शर्तें) नियम 2014 के अंतर्गत महिला अधिकारिकता विभाग के अंतर्गत महिला अधिकारिता विभाग के लिए सुपरवाइजर के कुल 180 पदों पर भर्ती हेतु बोर्ड ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे।
महिला सुपरवाइजर पदों पर भर्ती हेतु कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा दिनांक 6 जनवरी को 11 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा। Women Supervisor Exam 2018 का आयोजन बोर्ड द्वारा प्रदेश के प्रमुख शहरों में किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए ई-प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड करने की तारीख जल्द ही जारी की जाएगी। प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा से एक सप्ताह परहले जारी किए जा सकेंगे।
आपको बता दें की राजस्थान सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा 180 पदों के लिए आयोजित की जाएगी। हाल ही में आंगनवाड़ी कोटे के अंतर्गत जारी हुई विज्ञप्ति की परीक्षा इसके साथ नहीं ली जाएगी। परीक्षा के लिए सभी अभ्यर्थी sso पोर्टल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
How to download RSMSSB Women Supervisor Admit Card
राजस्थान सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए Admit card सेक्शन पर क्लिक करें। क्लिक करने के साथ ही अभ्यर्थी को नई टैब पर भेजा जाएगा। यहां नई टैब पर भर्ती से आवेदन संबंधित जानकारी मांगी जाएगी। जानकारी भरकर सबमिट करने के साथ ही अभ्यर्थी को स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट भी ले सकते हैं।

Home / Education News / Exam / सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) भर्ती परीक्षा 6 जनवरी 2019 को होगी आयोजित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो