scriptSSC Delhi Police online Exam 2017 : दिल्ली पुलिस ऑनलाइन परीक्षा का आज आखिरी दिन, जानिए क्या रहेगी कटऑफ | SSC Delhi Police online Exam 2017 answer key and cut off | Patrika News

SSC Delhi Police online Exam 2017 : दिल्ली पुलिस ऑनलाइन परीक्षा का आज आखिरी दिन, जानिए क्या रहेगी कटऑफ

Published: Dec 08, 2017 09:34:51 am

Submitted by:

Deovrat Singh

SSC Delhi Police online Exam 2017 :दिल्ली पुलिस ऑनलाइन परीक्षा का आज आखिरी दिन है। और अब तक की परीक्षा को देखते हुए लगा रहा है की परीक्षा …

delhi police answer key 2017

delhi police answer key 2017

SSC Delhi Police online Exam 2017 :दिल्ली पुलिस ऑनलाइन परीक्षा का आज आखिरी दिन है। और अब तक की परीक्षा को देखते हुए लगा रहा है की परीक्षा का स्तर और पेपर प्रत्येक पारी में अलग था।
रीजनिंग तय मार्क्स के अनुरूप 35 अंकों की ही आई। वहीं गणित भी 15 अंकों के तय मापदंड पर थी। लेकिन भाग्य का खेल सिर्फ 50 अंकों के सामान्य ज्ञान, विज्ञान और अर्थशास्त्र के समायोजीत पेपर में रहा। सूत्रों और परीक्षार्थियों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार किसी पारी में विज्ञान के सिर्फ 3 प्रश्न पूछे गए। तो किसी पारी में 22 से ऊपर प्रश्न सिर्फ विज्ञान के ही पूछ लिए गए। सामान्य ज्ञान का स्तर भी बहुत ऊपर के दर्जे का बताया जा रहा है।
यह रहेगी इसबार ssc delhi police answer key 2017 cut off
दिल्ली पुलिस की परीक्षा में प्रश्न पत्र को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है की कटऑफ 70 के आस पास रहने की उम्मीद है। जहाँ प्रत्येक परीक्षार्थी से पूछे जाने पर एक ही जवाब सुनने में आ रहा है। “प्रश्न पत्र बहुत डिफिकल्ट था ” जब परीक्षार्थी स्वयं का अंकन करते है और प्रश्न का हल जानने की इच्छा करते है तो ssc delhi police answer key 2017 जारी होने का इन्तजार न करके वेब का सहारा ले रहे हैं।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के 4669 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति 2016 में जारी हुई जिसके लिए इसबार एसएससी को चयन प्रक्रिया का जिम्मा दिया गया। दिली पुलिस भर्ती हमेशा विवादों में रही है। जिसमें पेपर लीक और भर्ती में भरष्टाचार जैसे आरोप लगते रहे। दिल्ली पुलिस ने पहली बार विवादों से दूर रहते हुए भर्ती प्रक्रिया एसएससी से कराने का फैसला लिया।
इनको भी दिया गया था मौका
दिल्ली पुलिस भर्ती शारीरिक मापतौल के समय कुछ अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट की कमी के चलते बाहर कर दिया गया था। अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट प्रकरण में कोर्ट चले गए जहाँ से उन्हें दोबारा से शारीरिक मापतौल करने का मौका दिया गया। दिल्ली पुलिस में रिक्त पदों के चलते भर्ती प्रक्रिया को जल्द ही पूरा किया जायेगा। इसके लिए परीक्षा के बाद delhi police constable answer key and question paper जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जायेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो