scriptUP BEd Admission Admit Card 2023 released download UP BEd exam | UP BEd 2023: यूपी बीएड एडमिशन एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, 15 जून होगा एग्जाम | Patrika News

UP BEd 2023: यूपी बीएड एडमिशन एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, 15 जून होगा एग्जाम

locationनई दिल्लीPublished: Jun 06, 2023 10:44:20 am

Submitted by:

Rajendra Banjara

उत्तर प्रदेश बीएड कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी बीएड कॉलेजों में होने वाले दो वर्षीय बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए संयुक्त प्रवेश एग्जाम 2023 आयोजित करेगी। आप नीचे डायरेक्ट लिंक से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

,
UP BEd Admission Admit Card released

UP BEd Admission Admit Card 2023: उत्तर प्रदेश बीएड कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी बीएड कॉलेजों में होने वाले दो वर्षीय बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए संयुक्त प्रवेश एग्जाम 2023 आयोजित करेगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक इसी वेबसाइट पर एक्टिव किया जा चुका है। यूपी बीएड सीईटी का आयोजन 15 जून को किया जाएगा। इस एग्जाम में दो प्रश्न पत्र होंगे। पहले पेपर में सामान्य ज्ञान और भाषा से कुल 200 अंको के 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, दूसरे पेपर में सामान्य अभिरुचि परीक्षण और विषय योग्यता से 200 अंको के 100 सवाल होंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.