script

WBPSC Group D Admit Card 2019 : साक्षात्कार के लिए प्रवेश पत्र जारी

locationजयपुरPublished: Feb 14, 2019 01:30:22 pm

Submitted by:

Deovrat Singh

WBPSC Group D Admit Card 2019

WBPSC Group D Admit Card 2019

WBPSC Group D Admit Card 2019

wbpsc Admit Card 2019 : पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के लिए WBPSC Group D Admit Card जारी किया है। WBPSC Group D भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 2017 में आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

जिन उम्मीदवारों को साक्षात्कार राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट – pswbonline.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

WBPSC Group D Admit Card 2019 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

ग्रुप डी के पदों के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट या साक्षात्कार 19 फरवरी, 2019 से 8 मार्च, 2019 तक आयोजित किए जाएंगे। डब्ल्यूबीपीएससी साक्षात्कार दो शिफ्टों में आयोजित किए जाएंगे – सुबह और शाम। सुबह की पाली में साक्षात्कार सुबह 9 बजे शुरू होंगे, जबकि शाम की पाली में साक्षात्कार दोपहर 1.30 बजे शुरू होंगे।

How To Download WBPSC Admit Card 2019
अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pswbonline.gov.in पर जाएं। यहां होम पेज पर नई अपडेट में दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के साथ ही नई टैब में अभ्यर्थी के सामने सभी भर्ती परीक्षाओं के एडमिट कार्ड की सूची दी हुई होगी। संबंधित भर्ती पर क्लिक करने के साथ ही नई टैब में अभ्यर्थी से नाम और जन्म तिथि मांगी जाएगी। मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करने के साथ ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो