scriptअयोध्या में बीजेपी कार्यकर्ताओ ने स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी को अर्पित की श्रद्धांजलि | Ayodhya activists paid homage to late Atal Bihari Bajpai | Patrika News

अयोध्या में बीजेपी कार्यकर्ताओ ने स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी को अर्पित की श्रद्धांजलि

locationफैजाबादPublished: Aug 17, 2018 06:23:13 pm

Submitted by:

Satya Prakash

राम नगरी अयोध्या में भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर कार्यकर्ताओ ने दी श्रद्धांजलि

ayodhya

अयोध्या के कार्यकर्ताओ ने स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी को अर्पित की श्रद्धांजलि

अयोध्या : राम नगरी अयोध्या में भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर भाजपा के कार्यकर्ताओ ने श्रद्धांजलि निवेदित किया. इस मौके पर सैकड़ो की संख्या भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
अयोध्या के प्रमोद वन स्थित नरहरी मंदिर में श्रद्धांजलि सभा के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर फूल अर्पित किया तथा सभी कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी के सम्बन्ध में श्रद्धा के अनुरूप अपने भाव रखे. महंत राम कुमार दास ने बताया कि अटल बिहारी बाजपेयी के निधन से भारतीय जनता पार्टी की एक बड़ी शक्ति का हनन हुआ है जिसकी पूर्ति होंना संभव नहीं है. अब हम सभी कार्यकर्ताओं को उनके उद्देश्यों को पूरा करने के लिए कार्य करेंगे.
बहुत याद आये अटल

बांकेमणि त्रिपाठी ने कहा कि देश को विश्व के उच्च शिखर पर पहुचाने के लिए जो उद्देश्य लेकर निकले है वह अभी अधूरा है भारतीय जनता परतो के सभी कार्यक्रताओ का कर्तब्य है कि उनके इस सपनो को पूरा करने के लिए पुरे तन मन से संघर्ष कर देश के स्वाभिमान को आगे बढ़ाएंगे.
डाक्टर बी डी दिवेदी ने कहा कि भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन हम सभी के लिए बहुत दुखद है इन्होने हमेंसा स्वाभिमान की लड़ाई लड़ी है. किसी भी समझौते में अपने देश के प्रति कर्तव्यपरायण रहे है. जिसके कारण उनको पूरा देश जानता है.
इस दौरान महंत मनमोहन दास, महंत राम कुमार दास, बांकेमणि त्रिपाठी, कमलाकांत सुन्दरम, अभिषेक मिश्रा, नगर अध्यक्ष रमापति त्रिपाठी, राम कृष्ण त्रिपाठी, गिरीश पति त्रिपाठी, डाक्टर बीडी दिवेदी, प्रतिक श्रीवास्तव, महंत अर्जुन दास, पार्षद अनुज दास, पार्षद नन्द लाल गुप्ता, रमाकांत, राकेश मणि त्रिपाठी, वीरेंद्र प्रताप पाण्डेय, राम जी, ध्रुवराज प्रजापति, धनुषधारी, रमेश राना, कलम, राम किशोर अग्नहोत्री, पंकज कुमार, रमेश त्रिपाठी, शरद शर्मा, रमाकांत विश्वकर्मा, रमेश दास, के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता रहे.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो