scriptअयोध्या में संघ की चली,गुलशन से लड़ेंगे भाजपा के ऋषि | Bjp selected Rishikesh upadhyay for ayodhya as a mayor candidate | Patrika News

अयोध्या में संघ की चली,गुलशन से लड़ेंगे भाजपा के ऋषि

locationफैजाबादPublished: Nov 04, 2017 09:37:30 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

सही साबित हुआ पत्रिका का आकलन अयोध्या से ऋषिकेश उपाध्याय बने भाजपा के मेयर पद के उम्मीदवार.
 

Rishikesh upadhyay

Rishikesh upadhyay

फैजाबाद. तमाम कयासों के दौर चलने के बाद आखिरकार भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति ने उत्तर प्रदेश के पांच नगर निगमों के लिए अपने महापौर पद के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है, जिसमें यूपी की सियासत में बेहद अहम किरदार निभाने वाली अयोध्या नगर निगम सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रुप में ऋषिकेश उपाध्याय चुनाव लड़ेगे।
शनिवार देर शाम भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने ऋषिकेश उपाध्याय की उम्मीदवारी पर मुहर लगाई। बताते चलें कि पत्रिका उत्तर प्रदेश ने शुक्रवार शाम ही यह बता दिया था कि अयोध्या नगर निगम से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में ऋषिकेश उपाध्याय को ही पार्टी टिकट दे रही है और एक बार फिर से पत्रिका सबसे आगे रहा और पत्रिका का आकलन सही साबित हुआ। अयोध्या नगर निगम से महापौर पद के लिए ऋषिकेश उपाध्याय को भारतीय जनता पार्टी ने अपना चेहरा बनाया है।
सपा द्वारा किन्नर गुलशन बिंदु को टिकट दिए जाने के बाद मुश्किल हो सकती है भाजपा की राह

बताते चलें कि अयोध्या नगर निगम से ऋषिकेश उपाध्याय के अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अभिषेक मिश्र, भाजपा नेता शक्ति सिंह, संत समाज से ताल्लुक रखने वाले राजू दास, व्यापारी जगत से जुड़े आलोक बंसल सहित कई अन्य नाम ऐसे हैं जिन पर पार्टी के बड़े नेता बीते कई दिनों से मंथन कर रहे थे, जिसके बाद अंतिम निर्णय के रूप में पार्टी हाईकमान ने ऋषिकेश उपाध्याय पर अपना भरोसा जताया है। बताते चलें कि ऋषिकेश उपाध्याय संघ नेताओं के बेहद करीबी माने जाते हैं, साथ ही भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने विधायक पद के लिए पार्टी से टिकट मांगा था, लेकिन सफल नहीं हुए थे, जिसके बाद लगातार मेयर पद के लिए प्रयास कर रहे थे और आखिरकार पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है, हालांकि समाजवादी पार्टी द्वारा किन्नर गुलशन बिंदु को टिकट दिए जाने के बाद अयोध्या की लड़ाई पहले से ही बेहद रोचक थी, लेकिन प्रत्याशी चयन के बाद चुनावी नतीजे कितने प्रभावित होंगे अहम सवाल होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो