scriptभारत बंद में साथ नही दिखे महागठबंधन के सदस्य दल अकेले सड़क पर उतरी कांग्रेस | Congress Bharat Band protest against Petrol diesel price hike | Patrika News

भारत बंद में साथ नही दिखे महागठबंधन के सदस्य दल अकेले सड़क पर उतरी कांग्रेस

locationफैजाबादPublished: Sep 10, 2018 03:49:05 pm

आखिर जब सरकार के खिलाफ आन्दोलन में एकजुट नहीं हो पा रहे विपक्षी दल तो कैसे लड़ेंगे एक साथ चुनाव

Congress Bharat Band protest against Petrol diesel price hike

भारत बंद में साथ नही दिखे महागठबंधन के सदस्य दल अकेले सड़क पर उतरी कांग्रेस

फैजाबाद : कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आज फैजाबाद में भी पेट्रोलियम प्रोडक्ट की कीमतों में भारी उछाल व प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल को लेकर विपक्ष का शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा है।भारत बंद के दौरान शहर की दुकानों को बंद करवाने के लिए कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री के नेतृत्व में उतर पड़े और लगभग शहर की 50 प्रसिद्ध दुकानों को बंद करवा दिया।चौक में लगभग सारी दुकानें स्वतः बंद रही।चौक में पुलिस की मौजूदगी को देखते हुए सर्राफा व्यवसाइयों ने दुकानें बंद रखी हालांकि इस प्रदर्शन में विपक्ष एकजुट नजर नहीं आया। केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ जब केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जब फैजाबाद की कांग्रेस इकाई सड़क पर थी तो समाजवादी पार्टी जिले की सभी तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रही थी।
आखिर जब सरकार के खिलाफ आन्दोलन में एकजुट नहीं हो पा रहे विपक्षी दल तो कैसे लड़ेंगे एक साथ चुनाव

भारत बंद के दौरान प्रशासन चौकन्ना तो पुलिस मुस्तैद नजर आई। विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री ने केंद्र सरकार आरोप लगाया कि विदेश से आने वाले कच्चे तेल कीमत में गिरावट होने के बावजूद भारत में इसका रेट लगभग दुगुने से चल रहा है।उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में पेट्रोलियम प्रोडक्ट सामान्य रेट पर चल रहे थे लेकिन एनडीए की सरकार में लगातार कीमतों में उछाल हुआ है।वही प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए गए। केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी दलों के इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशाशन बेहद सतर्क रहा और पूरे शहर में जगह जगह पर पुलिस बल तैनात रहा जिस से किसी भी तरह की विवाद की स्थिति न पैदा हो और आपास्त स्थिति से निपटा जा सके |
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो