script

दीपोत्सव 2018 : भगवान राम सीता की जोड़ियों को देख होने लगा जय श्री राम का उद्घोष

locationफैजाबादPublished: Nov 04, 2018 04:47:15 pm

दीपोत्सव 2018 में भगवान श्री रामसीता के स्वरूपों की प्रतियोगिता में शामिल हुए युवक और युवतियां

deepotsav 2018 ayodhya ram seeta swaroop Contest In Ayodhya

deepotsav 2018


अयोध्या : राम नगरी अयोध्या में रविवार से शुरू हुए दीपोत्सव 2018 कार्यक्रम के आयोजन श्रृंखला में भगवान राम और सीता के स्वरूपों की प्रतियोगिता का फाइनल रविवार की दोपहर अयोध्या के राम की पैड़ी पर हुआ | जिसमें प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले कुल 125 जोड़ियों में से 25 श्रेष्ठ जोड़ियों के बीच अंतिम चरण की प्रतियोगिता हुई | इन 25 जोड़ियों में प्रथम द्वितीय व तृतीय 3 स्थानों पर सफल प्रतियोगियों का चयन किया गया | हालांकि अभी विजेता प्रतियोगिताओं का नाम घोषित नहीं किया गया है | इन्हें 06 नवंबर को आयोजित दीपोत्सव के मुख्य कार्यक्रम भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक के अलावा कोरिया गण राज की प्रथम महिला किम जान सुक के सामने पुरस्कृत किया जाएगा | अपर सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी ने बताया है कि इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पाने वाली जोड़ी को ₹51000 द्वितीय पुरस्कार पाने वाली जोड़ी को ₹31000 और तृतीय स्थान पाने वाली जोड़ी को ₹21000 के अलावा प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतियोगियों में से आखिरी राउंड तक पहुंचे 25 प्रतियोगियों को 11-11 हजार रुपए सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे |
दीपोत्सव 2018 में भगवान श्री रामसीता के स्वरूपों की प्रतियोगिता में शामिल हुए युवक और युवतियां

रविवार की दोपहर धार्मिक नगरी अयोध्या की राम की पड़ी परिसर में बेहद भव्य नजारा देखने को मिला ,जब भगवान राम और सीता के स्वरूपों में 25 जोड़ियां प्रतियोगिता का हिस्सा बने | यूं लगा कि मानो त्रेता युग की राम कथा का दर्शन कलयुग में हो रहा है और भगवान राम साक्षात अपनी अर्धांगिनी सीता के साथ अवध की धरा पर पधार गए हैं | श्री राम नाम के जयघोष के साथ प्रतियोगिता को देखने आए दर्शकों ने भगवान राम और सीता का स्वरूप धरे युवक और युवतियों को देखा | खास बात यह रही कि इस प्रतियोगिता में राम और सीता का वेश धारण करने वाले प्रतियोगियों में मुक बधिर युवा और युवती भी शामिल रहे | वही खास तौर पर राम और सीता का स्वरूप धरे युवकों की जोड़ी ने लोगों को हथप्रभ कर दिया | प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रोफेसर मृदुला मिश्रा, डॉ कल्पना एस बर्मन ,पल्लवी सोनी ,सरिता द्विवेदी ,रीमा सिंह और सुनैना सिंह शामिल है | निर्णायक मंडल में शामिल पल्लवी सोनी ने बताया आज प्रतियोगिता का अंतिम चरण था जिसमें कुल 25 जोड़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया | इनमें से तीन जोड़ियों को प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है | जिन्हें मुख्य पर्व दीपोत्सव 2018 6 नवंबर को राम कथा पार्क में प्रदेश के राज्यपाल महामहिम राम नाइक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा |

ट्रेंडिंग वीडियो