script

जानिये इस साल दीपोत्सव कार्यक्रम में किस दिन होगा कौन सा कार्यक्रम

locationफैजाबादPublished: Sep 19, 2018 12:45:28 pm

Submitted by:

Satya Prakash

बीते वर्ष से कहीं ज्यादा भव्य होगा इस वर्ष दीपोत्सव जुटेंगे कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और पर्यटक

ayodhya

जानिये इस साल दीपोत्सव कार्यक्रम में किस दिन होगा कौन सा कार्यक्रम

सत्य प्रकाश
अयोध्या :- मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में दीपावली पर्व को लेकर इस बार तीन दिवसीय दीपोत्सव का आयोजन किया जाना हैं जो कि 4 नवम्बर से ले कर 6 नवम्बर तक आयोजित होना हैं इस आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम रूप में हैं. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम संस्कृति विभाग और दीपोत्सव को लेकर अवध विश्व विद्यालय के द्वारा आयोजित होना है. इसी के साथ पर्यटन विभाग भी राम की पैडी में वाटर शो व सरयू घाट पर लेजर शो का आयोजन करेगा. इस महोत्सव के दौरान कई देशो के प्रतिनिधि व उत्तर प्रदेश के राज्यपाल मुख्यमंत्री सहित कई केंद्र व राज्य मंत्री भी शामिल होंगे. जिसको लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रम घोषित मिनट टू मिनट किया जा चुका हैं जिसमे प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं –
4 नवम्बर :-
सुबह 11 बजे से 1 बजे तक राम सीता स्वरूप प्रतियागिता
शाम 6 बजे से 9.30 बजे तक श्री लंका लाओस और गोरखपुर की रामलीला
5 नवम्बर :-
सुबह 11 बजे से 1 बजे तक तुलसी के राम विषय पर रंगोली प्रतियागिता
शाम 6 बजे से 9.30 बजे तक इंडोनेशिया, रूस व श्री राम भारती कला केंद्र की रामलीला क आयोजन
6 नवम्बर :-
सुबह 7 बजे से कंचन भवन से नागेश्वरनाथ तक हेरिटेज वाक के साथ शुरू होगा आयोजित प्रमुख कार्यक्रम
15 लोक कलाकारों के दलों की 11 प्रसंगों सहित 11 झांकियों की शोभायात्रा
दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक विदेशी कलाकारों की झांकियां साकेत महाविद्यालय से राम कथा पार्क तक निकली जाएगी
राम कथा पार्क पर दक्षिण कोरियाई राष्ट्राध्यक्ष के साथ रानी क्वीन हो के पार्क का शिलान्यास
भगवान राम व माता सीता के स्वरूप की अगवानी
सरयू तट पर 6 बजे से 6.30 बजे के बीच सरयू की आरती
शाम 6.45 से 7.30 तक राम की पैडी पर दीपोत्सव का आयोजन
शाम 7.35 से राम कथा पार्क में सम्मान समारोह
शाम 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक तक इंडोनेशिया, लाओस और श्री राम भर्ती कला केंद्र की रामलीला प्रस्तुति
इसके साथ ही दीपोत्सव पर जलने वाले 3 लाख दीयों को 7 नवम्बर दीपावली मुख्य पर्व पर भी जलाये जा सकतें हैं |

ट्रेंडिंग वीडियो