scriptपीएम मोदी के मिशन 2019 के लिए पूर्व सांसद डॉ राम विलास वेदांती ने शुरू किया अभियान | Dr Ram Vilas das Vedanti Orgnized Mission Modi Again PM In Faizabad | Patrika News

पीएम मोदी के मिशन 2019 के लिए पूर्व सांसद डॉ राम विलास वेदांती ने शुरू किया अभियान

locationफैजाबादPublished: Aug 29, 2018 12:18:50 pm

फैजाबाद में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान वेदांती ने कहा भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए ज़रूरी है मोदी का चुनाव

फैजाबाद : जैसे जैसे साल 2019 का लोकसभा चुनाव करीब आ रहा है वैसे वैसे भाजपा के समर्थक साधू संतों की टीम पीएम मोदी के लिए कैम्पेन तेज़ कर रही है | इनमे एक ऐसा ही नाम है पूर्व सांसद और श्री राम जन्म भूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य डॉ राम विलास दास वेदांती का ,जिन्होंने मिशन मोदी अगेन पीएम संगठन के जरिये पीएम मोदी के समर्थन में प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है |इस योजना के तहत मिशन मोदी अगेन पीएम की जिला संगठन विस्तार हेतु बैठक हुई जिसमे फैजाबाद जिले के अवध प्रान्त के अध्यक्ष राघवेश दास वेदान्ती,प्रदेश महामंत्री श्री उमाकान्त द्विवेदी,सतेन्द्र दास व समस्त ब्लाकों से कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।इस कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि रहे मोदी अगेन पीएम के राष्टीय अध्यक्ष महंत डॉ रामविलास दास वेदांती द्वारा नाका हनुमान गढ़ी पर दीप प्रज्वालित कर कार्यक्रम का संचालन किया।उन्होंने बैठक में मोदी अगेन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगामी 2019 में दोबारा भारत का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेने के साथ ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर आम जनता के बीच में जाकर पीएम मोदी द्वारा देश हित व प्रदेश हित में किए गए कार्यों के संबंध में व उनकी उपलब्धियों की जानकारी देने का काम करें।

फैजाबाद में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान वेदांती ने कहा भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए ज़रूरी है मोदी का चुनाव


अवध प्रान्त के अध्यक्ष श्री राघवेश दास वेदान्ती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्री नरेंद्र मोदी को 2019 में दुबारा प्रधानमंत्री बनाना है और देश को विश्व गुरू बनाना है।उन्होंने बताया स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब तक 85% ग्रामीण भारत स्वच्छ हो चुका है।स्वच्छ भारत को बेहतर बनाने के लिए भारत सरकार की चल रही स्वच्छ भारत योजनाओ को जन जन तक पहुँचाने का काम पी एम मोदी अगेन के कार्यकर्ता करेंगे। कार्यक्रम के दौरान कृष्ण देव वर्मा जिलाअध्यक्ष,आकाश मणि त्रिपाठी जिलामहामंत्री, दिलीप ठाकुर जिलाउपाध्यक्ष,अभिषेक मिश्रा जिलामंत्री,माता प्रसाद वर्मा जिलामंत्री,आदित्य तिवारी मीडिया प्रभारी,अंतू सिंह जिला उपाध्यक्ष, रुदेन्द्र शरण मिश्रा जिला उपाध्यक्ष,डॉ सुरेंद्र यादव सदस्य कार्यकारणी,अंजनीसेन सदस्य कार्यकारणी, वीरेंद्र प्रताप वर्मा जिलामंत्री, आलोक वर्मा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, आदित्य वर्मा जिलामंत्री,व उनके साथ सैकड़ो की तादात में लोग मौजूद रहे है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो