scriptफैजाबाद की दुर्गापूजा : कहीं माँ वैष्णो देवी की चढ़ाई तो कहीं होंगे मैहर देवी के दर्शन | Durga pooja 2018 Celebration Faizabad Image and News | Patrika News

फैजाबाद की दुर्गापूजा : कहीं माँ वैष्णो देवी की चढ़ाई तो कहीं होंगे मैहर देवी के दर्शन

locationफैजाबादPublished: Oct 10, 2018 06:08:03 pm

देश भर में कोलकाता और सुल्तानपुर के बाद महशूर है फैजाबाद की दुर्गापूजा

Durga pooja 2018 Celebration Faizabad Image and News

Durga Pooja Faizabad

फैजाबाद : राम नगरी अयोध्या व नवाबों की नगरी फैजाबाद में आज से दुर्गा पूजा का आगाज हो गया। शारदीय नवरात्र के मौके पर मां दुर्गा कहीं पहाड़ पर विराज रही है तो कहीं पर गुफाओं में।भक्तगण कहीं पर मैहर देवी के दर्शन करेंगे तो कहीं पर मां वैष्णो के | शारदीय नवरात्र के मौके पर पूरा शहर आस्था और श्रद्धा के ज्वार में गोते लगा रहा है | शाम ढले ही पूजा पंडालों में गूंजने वाले भक्ति भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया है | वहीँ त्योहारों के इस पखवारे में इस पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशाशन और केंद्रीय दुर्गा समिति ने कमर कस रखी है |
देश भर में कोलकाता और सुल्तानपुर के बाद महशूर है फैजाबाद की दुर्गापूजा

फैज़ाबाद की दुर्गा पूजा को ऐतिहासिक बनाने के लिए दुर्गा पूजा समितियों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।सभी समितियों ने प्रतियोगात्मक नजर से एक दूसरे से बेहतर प्रतिमा पंडाल का निर्माण कर रही हैं। मां देवी के भक्त गण कहीं पहाड़ पर मैहर देवी तो कहीं पर गुफा में वैष्णो देवी का दर्शन करेंगे। यही नहीं कहीं कहीं पर मां दुर्गा पानी में भी नजर आ रही हैं।राम नगरी अयोध्या फैजाबाद में लगभग 100 जगहों पर रामलीला का मंचन भी शुरू होगा। कुछ जगहों पर आज से ही रामलीला का मंचन शुरू हो चुका है। फैजाबाद जिले में 1166 जगहों पर दुर्गा प्रतिमा का पंडाल लगाया जा रहा है जबकि शहर में 19 प्रतिमा पंडालो के आज पट खुल गए और पूजा अर्चना शुरू हो गई।
फैजाबाद जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र मिलकर 1166 जगहों पर होगा दुर्गा पूजा का आयोजन

ग्रामीण क्षेत्र में भी लगभग 800 जगहों पर आज से मां दुर्गा की पूजा शुरू हो गई। सुरक्षा के लिहाज से जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था का दावा किया है।व्यवस्था व सुरक्षा के लिहाज से जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेट की तैनाती की है जो व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं। दुर्गा पूजा समितियां भी अपने खुद के प्रतिमा पंडाल की सुरक्षा के लिए वालंटियर तैनात किए हैं। जिला प्रशासन व नगर निगम ने सफाई व प्रकाश व्यवस्था के लिए चाक चौबंद व्यवस्था का दावा किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो