scriptअयोध्या के मंदिरों में मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का छठ उत्सव | Lord Krishna chhath festival celebrated in Ayodhya | Patrika News

अयोध्या के मंदिरों में मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का छठ उत्सव

locationफैजाबादPublished: Sep 08, 2018 12:12:49 pm

Submitted by:

Satya Prakash

राम नगरी अयोध्या में भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के बाद मंदिरों में छठ उत्सव की रही धूम

ayodhya

अयोध्या के मंदिरो में मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का छठ उत्सव

अयोध्या : राम नगरी अयोध्या में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के छठे दिन मंदिरों में श्रीकृष्ण का छठोत्सव मनाया गया. इस उत्सव में भगवान के पूजन-अर्चन, बधाई गायन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया वहीं इस दौरान सायंकाल बृजमोहन कुंज दधिकांधव की यात्रा भी निकाली गई।
मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण का छठ उत्सव

अयोध्या के मंदिरो में भगवान के जन्मोत्सव के बाद परंपरागत रूप से छठ उत्सव पर भगवान को स्नान कराकर नए वस्त्र पहनाएं गए उसके बाद आरती पूजा और बाल भोग भी लगाया गया। भगवान श्री कृष्ण का जन्म द्धापरयुग में भादौ मास के कृष्ण पक्ष अष्टमी को रात्रि 12 हुआ. जिसको लेकर आज भी पूरे देश मे इस तिथि को भगवान का जन्मोत्सव मनाते हैं यह उत्सव जन्मोत्सव से छठ उत्सव तक मनाया जाता है इस दौरान मंदिरो में पूजा अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता हैं वहीं अयोध्या के बृजमोहन कुंज में जन्माष्टमी के आखरी दिन छठ उत्सव में दधिकांधव की यात्रा निकाली गई इस यात्रा में भक्त आपने सर पर दही से भरी मटकी लेकर सरयू तट जाते हैं और जहां संगीत गायन के बाद उस मटकी को फोड़ा जाता हैं
छठ उत्सव पर भक्तो की भारी भीड़

बृजमोहन कुंज में इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर ऋषिकेश उपाध्याय,अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, बीकापुर विधायक शोभा सिंह, गोसाईगंज विधायक इंद्र प्रताप तिवारी, राम वल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, लक्ष्मण किलाधीश मैथिली रमाशरण, जगदगुरु श्रीराम दिनेशाचार्य, महंत राम कुमार दास, रंग महल के महंत रामशरण दास, प्रख्यात संगीत अध्येता यतीन्द्र मिश्र, गिरीश पति त्रिपाठी, कृष्ण कुमार पांडे खुन्नू, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन धर्मेन्द्र सिंह टिल्लू, गिरीश पांडेय डिप्पुल, पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी अयोध्या, डांडिया मंदिर के महंत गिरीश दास के साथ भारी संख्या में साधु संत, श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो