scriptविसर्जन यात्रा को लेकर प्रशासन के लिए मुश्किलें बढ़ी | Maa durga immersion journey in Ayodhya | Patrika News

विसर्जन यात्रा को लेकर प्रशासन के लिए मुश्किलें बढ़ी

locationफैजाबादPublished: Oct 18, 2018 03:09:26 pm

Submitted by:

Satya Prakash

राम नगरी अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी को लेकर मुख्य मार्ग पर चल रहा कार्य

ayodhya

विसर्जन यात्रा को लेकर प्रशासन के लिए मुश्किलें बढ़ी

अयोध्या : राम नगरी अयोध्या में दशहरा पर्व पर मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन को लेकर तैयारियां जोरों पर है जहां एक तरफ अयोध्या की सरयू नदी के तट पर विसर्जन कराने को लेकर जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया है । तो वहीं दीपोत्सव की तैयारी को लेकर मुख्य मार्गों पर कार्य चल रहा है जिसके कारण नगर में निकलने वाली विसर्जन यात्रा को लेकर प्रशासन के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं।
अयोध्या में नवरात्र प्रारंभ होते ही लगभग 50 से अधिक स्थानों पर मां दुर्गा का भव्य पंडाल सजाया गया यह अलौकिक और आकर्षित पंडालों में मां दुर्गा की भव्य दर्शन के साथ पूजन अर्चन किया गया जो कि 9 दिनो तक विधि-विधान पूर्वक चला जिसके बाद दशहरा को मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन अयोध्या के पवित्र सरयू नदी में किया जाएगा। इस विसर्जन के पूर्व मां दुर्गा की भव्य विसर्जन यात्रा अयोध्या के मुख्य मार्गो से होते हुए निकाली जाएगी. लेकिन मुख्य मार्गो पर दीपोत्सव कि तैयारी को लेकर खोदाई किया गया हैं जिसके कारण प्रशासन कि मुश्किले बढ़ गई हैं.
केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति अयोध्या के संयोजक धनुषधारी शुक्ला ने बताया कि अयोध्या की सरयू नदी में अयोध्या के साथ गोंडा व बस्ती जिला के भी सैंकड़ों मूर्तियों का विसर्जन सरयू नदी में किया जाता है वहीं अयोध्या में लगभग 51 स्थानों पर पंडाल सजाए गए हैं जिनका विसर्जन दशहरा को किया जाएगा जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है तथा बताया कि घाटों पर विसर्जन को लेकर सरयू नदी के पास बनाए गए गड्ढे व लाइटिंग तथा सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा इंतजाम कराया गया है वहीं अयोध्या के मुख्य मार्ग से निकलने वाले विसर्जन यात्रा को लेकर आने वाले दिक्कतों के बारे में भी जिला प्रशासन को बताया गया है नगर में दीपोत्सव की तैयारी को लेकर मुख्य मार्गों पर कई कार्य किए जा रहे हैं जिनके कारण कई स्थानों पर रास्ता अवरुद्ध हो रहा है जिसकी सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई है जल्दी इन मार्गों को भी साफ करने का कार्य किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो