scriptसरयू नदी में नौका विहार के लिए नगर निगम अयोध्या ने बनायी बड़ी योजना | nagar nigam Ayodhya of plan made for Saryu river | Patrika News

सरयू नदी में नौका विहार के लिए नगर निगम अयोध्या ने बनायी बड़ी योजना

locationफैजाबादPublished: Sep 08, 2018 09:27:02 pm

Submitted by:

Satya Prakash

राम नगरी अयोध्या में सरयू नदी में अब नगर निगम की देखरेख में पर्यटकों के लिए चलेंगी नावें सुरक्षा के लिए तैनात होंगे गोताखोर

ayodhya

सरयू नदी में नौका विहार के लिए नगर निगम अयोध्या ने बनायी बड़ी योजना

अयोध्या : राम नगरी अयोध्या में सरयू नदी में पर्यटकों व श्रधालुओ को लेकर नगर निगम नई पहल शुरू करने जा रही है जिसमे नौकायन के दौरान प्रयात्कों की सुरक्षा से लेकर घाट के सौन्दर्यीकरण का ज़िम्मा भी नगर निहां का होगा | सरयू नदी में नौका विहार के लिए नैनीताल की तर्ज पर सरयू नदी के घाटो पर टिकट काउंटर खोले जायेंगे जिसमे नदी में नौकायन के लिए जाने वालो व्यक्ति का नाम पता दर्ज कर टिकट दिया जाएगा.
सरयू नदी में रखे जायेंगे स्थाई गोताखोर

दो दिन पूर्व अयोध्या में सरयू नदी में नौकायन के दौरान हुए नाव हादसे से सबक लेते हुए अब नगर निगम द्वारा व्यापक स्तर पर नाविकों की व्यवस्था करने जा रही हैं जिसमे नगर निगम द्वारा संचालित नावों को ये कुशल नाविक चलाएंगे सुरक्षा सम्बंधित मानको का ध्यान रखते हुए स्थाई रूप से गोताखोर तैनात होंगे तथा सरयू नदी के किनारे पहले से मौजूद रहने वाले नाविकों का नगर निगम में पंजीकरण होगा जिससे उन सभी नाविकों को जीवन यापन में कोई असुविधा न हो . इसके साथ पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए सरयू नदी में सैर के लिए जाने वाले व्यक्तियों का घाट पर नाम व पता दर्ज करने की योजना है जिसके लिए नौका विहार टिकट के माध्यम से किया जाएगा.
सभी योजनाओ के लिए शासन को भेजा जायेगा पत्र

इन सभी योजनाओ की जानकारी देते हुए नगर निगम अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि सरयू नदी में हुई घटना भविष्य में फिर ना हो इसके लिए सरयू नदी में स्थाई रूप से गोताखोर की तैनाती हो. इसके लिए शासन को पत्र भेजा जा रहा हैं इसके साथ सभी नाव व नाविकों का पंजीकरण किया जाएगा, और सुरक्षा सम्बंधित सभी मानको को भी पूरा कराया जायेगा जिससे अयोध्या नगरी के सरयू घाट पर भी पर्यटकों के लिए पूरी सुरक्षा व्यवस्था होगी.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो