scriptबदमाशों की तरह घुमंतू जानवरों को भी जिला बदर करेगा नगर निगम अयोध्या | Nagar Nigam Ayodhya will start campaign against stray cattle | Patrika News

बदमाशों की तरह घुमंतू जानवरों को भी जिला बदर करेगा नगर निगम अयोध्या

locationफैजाबादPublished: Mar 12, 2018 10:36:05 am

अहम् सवाल आखिर शहर से पकड़कर कहाँ ले जायेंगे इन जानवरों को गाँवों में ये बनेंगे किसानो के दुश्मन

chhindwara

pashu

फैजाबाद : शहरी आबादी में भीड़ भरे स्थानों पर घुमंतू जानवरों की घुसपैठ और घटनाओं की आशंका को देखते हुए अयोध्या नगर निगम ने घुमंतू जानवरों के लिए एक विशेष योजना बनाकर इन्हें जिला बदर करने की योजना बनाई है ,इस योजना के तहत इन घुमंतू जानवरों को पकड़ कर शहर से बाहर कहीं दूर छोड़ दिया जाएगा . इस काम को अंजाम देने के लिए नगर निगम अयोध्या ने प्राइवेट कम्पनियों को ये ज़िम्मारी देने का मन बनाया है और इन कम्पनियों से निविदा मांगी गयी है , लेकिन अहम् सवाल ये है कि आखिर शहर से निकाल कर इन जानवरों को आखिर कहाँ छोड़ा जाएगा और इन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में छोड़ा गया तो ये घुमंतू जानवर किसानो की फसल को नुकसान पहुंचाएंगे ऐसे में इस योजना पर ही सवाल उठने लाज़मी हैं .
अहम् सवाल आखिर शहर से पकड़कर कहाँ ले जायेंगे इन जानवरों को गाँवों में ये बनेंगे किसानो के दुश्मन

नगर आयुक्त एमपी सिंह के अनुसार अयोध्या नगर निगम सीमा अन्तर्गत 31 मार्च तक आयोजित होने वाले विभिन्न मेले, त्योहारों व अन्य दिवसों पर छुट्टा पशुओं को पकड़कर नगर से बाहर भेजे जाने के लिए प्राइवेट एजेंसियों से निविदा मांगी गयी है। इसका टेण्डर फार्म 12 मार्च तक विक्रय किया जायेगा। इसकी निविदा इसी दिन शाम चार बजे तक नगर आयुक्त के समक्ष खोली जाएगी। हालांकि नगर निगम प्रशासन यह स्पष्ट नहीं कर पा रहा है कि जो छुट्टा जानवर पकड़े जाएंगे उन्हें शहर से बाहर ले जाकर कहां छोड़ा जायेगा। अगर यह ग्रामीण इलाकों में या जंगलों में छोड़े जाते हैं तो वह वहां से भागकर खेतों में पुन: पहुंचकर फसलों को बर्बाद करेंगे। अगर जिले से बाहर छोड़े जाते हैं तो उस जिले की स्थिति खराब हो सकती है। फिलहाल नगर निगम की सीमा अयोध्या व फैजाबाद में हजारों सांड़ व अन्य पशु फैले हुए हैं। इनकी मौजूदगी से न सिर्फ सड़क की यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है, बल्कि यह छुट्टा पशु सड़क पर चलने-फिरने वालों के लिए भी खतरा बने हुए हैं .
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो