scriptइस वर्ष दीपोत्सव पर तीन दिनों तक सरयू तट के किनारे होगा भव्य आयोजन | Organized will be three day Dipotsav in Ayodhya | Patrika News

इस वर्ष दीपोत्सव पर तीन दिनों तक सरयू तट के किनारे होगा भव्य आयोजन

locationफैजाबादPublished: Sep 18, 2018 01:20:41 pm

Submitted by:

Satya Prakash

कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और हजारों की तादात में विदेशी सैलानी बनेंगे आयोजन के गवाह

ayodhya

इस वर्ष दीपोत्सव पर तीन दिनों तक सरयू तट के किनारे होगा भव्य आयोजन

सत्य प्रकाश
अयोध्या : मर्यादा पुरुषोतम भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में दीपावली पर्व पर इस वर्ष तीन दिनों तक दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाना हैं इस कार्यक्रम में इस वर्ष भगवान श्री राम का आगमन आधुनिक पुष्पक विमान से अयोध्या के भरत कुंड पर होगा जिसके बाद भरत मिलाप, रथयात्रा ,राज्याभिषेक तथा सरयू घाट पर दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा. ऐसा माना जा रहा हैं कि दीपोत्सव पर अयोध्या में महाकुम्भ जैसा आकर्षण होगा. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व राज्यपाल के साथ अन्य कई देशो के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में भी शामिल होंगे.
तीन दिवशीय दीपोत्सव में हो विशेष आयोजन
उत्तर प्रदेश में भाजपा के सत्ता में आने के बाद अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम से नई परम्परा की शुरुवात हुई जो कि पहले वर्ष एक दिन के आयोजन के साथ दीपोत्सव का आयोजन किया गया. लेकिन इस वर्ष दीपोत्सव कार्यक्रम को और भव्यता दिया जाएगा इस वर्ष होने वाले दीपोत्सव का कार्यक्रम तीन दिनों तक मनाये जाने की योजना बनाई गई हैं इस कार्यक्रम में अयोध्या के भरत कुंड पर भगवान श्री राम का आधुनिक पुष्पक विमान से आगमन, भरत कुंड पर श्री राम और भरत मिलाप होगा उसके पश्चात दुसरे दिन राम रथ यात्रा अयोध्या के प्रमुख मार्गो से होते हुए राम कथा पार्क पहुचेगीं जहाँ पर लाखों की संख्या में उपस्थित देश विदेश के पर्यटकों व राम भक्तो के सामने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा भगवान श्री राम का राजतिलक कर होगा राज्याभिषेक इस दौरान राम कथा पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम व कई देशो के रामलीला के कुछ अंश आयोजित होंगे इसके साथ अयोध्या सरयू नदी घाट पर सरयू आरती के साथ राम की पैडी पर वाटर शो किया जाएगा जिसके बाद 3 लाख दीयों से प्रकाश मान किया जाएगा जो कि विश्व में एक बार फिर अपना रिकार्ड कायम होगा, अयोध्या में यह कार्यक्रम दो दिन किया जाएगा, वहीँ इस दौरान सरयू घाट के दुसरे छोर से लेजर लाईट शो का भी आयोजन किया जाएगा और पूरी अयोध्या में झमाझम आतिशबाजी भी किया जाएगा. इन सभी कार्यक्रम को और आकर्षण स्वरूप में उतारने के लिए अयोध्या को सजाया जा रहा हैं इसके साथ अयोध्या में कई स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाया जाएगा जिससे आयोजित सभी कार्यक्रम को लाइव टेलीकास्ट अयोध्या के किसी कोने से भी देखा जा सके. अयोध्या में होने वाले आयोजन के गवाह बनेंगें देश विदेशो से आने वाले लाखो पर्यटक जिसके साथ एक बार फिर दोहराया जाएगा अयोध्या में नया इतिहास .
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो