script

साध्वी प्राची ने कहा राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में होगा एक बड़ा आयोजन

locationफैजाबादPublished: Sep 12, 2018 03:53:46 pm

साध्वी प्राची ने कहा इस महायज्ञ में साधु संत और राम भक्त इकट्ठा होंगे और राम मंदिर निर्माण का संकल्प लेंगे

Sadhvi Prachi Big Statment On Ram Mandir Nirman In Ayodhya

साध्वी प्राची ने कहा राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में होगा एक बड़ा आयोजन


फैजाबाद ( अयोध्या ) जैसे जैसे साल 2019 का लोकसभा चुनाव नज़दीक आता जा रहा है वैसे वैसे अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा की केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है।अयोध्या पहुंची विश्व हिंदू परिषद की नेत्री साध्वी प्राची ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम महायज्ञ का आयोजन करेगी। इसकी तैयारियों के लिए वे अयोध्या पहुंची है और संतों-महंतों से मुलाकात कर रही हैं और जल्द ही इसकी तारीख भी तय कर दी जाएगी।उन्होंने कहा कि श्रीराम महायज्ञ में राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अब कोई उनकी धैर्य की परीक्षा ना लें।
साध्वी प्राची ने कहा इस महायज्ञ में साधु संत और राम भक्त इकट्ठा होंगे और राम मंदिर निर्माण का संकल्प लेंगे

जैसे जैसे 2019 का लोकसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी होती जा रही है।एससी एसटी एक्ट का दंश अभी भाजपा झेल भी नहीं पा रही है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का हुंकार शुरू हो गया है।अयोध्या पहुंची विश्व हिंदू परिषद की नेत्री व फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए वे अयोध्या के संतो महंतों से मुलाकात कर रही है और जल्द ही इसकी तारीख भी तय कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अब कोई उनके धैर्य की परीक्षा ना लें।अयोध्या में जल्द से जल्द भव्य राम मंदिर का निर्माण होना ही चाहिए।उन्होंने कहा कि इस महायज्ञ में साधु संत और राम भक्त इकट्ठा होंगे और राम मंदिर निर्माण का संकल्प लेंगे।साध्वी प्राची ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए लाखों लोगो ने कुर्बानियां दी है फिर भी अभी तक अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं हो सका है।जिस तरह से हिंदूवादी संगठन राम मंदिर को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार को घेर रही है उस तरह से लग रहा है कि 2019 का चुनाव भाजपा के लिए आसान नहीं होगा।SC ST को लेकर सवर्ण समाज भाजपा को घेर रही है तो राम मंदिर को लेकर हिंदूवादी संगठन।

ट्रेंडिंग वीडियो