scriptसीएम योगी के बयान से खफा अयोध्या के संत, राम मंदिर निर्माण पर खुद ही लेंगे बड़ा फैसला | saints of ayodhya angry on cm yogi adityanath over ram mandir | Patrika News

सीएम योगी के बयान से खफा अयोध्या के संत, राम मंदिर निर्माण पर खुद ही लेंगे बड़ा फैसला

locationफैजाबादPublished: Sep 03, 2018 10:42:28 am

Submitted by:

Satya Prakash

राम मंदिर निर्माण पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान से अयोध्या के संतों में नाराजगी है, कहा कि 2019 में बीजेपी का घमंड टूट जाएगा

yogi adityanath over ram mandir

सीएम योगी के बयान से खफा अयोध्या के संत, राम मंदिर निर्माण पर खुद ही लेंगे बड़ा फैसला

अयोध्या. राम मंदिर निर्माण पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान से अयोध्या के संतों में नाराजगी है। राम नगरी के संतों ने मुख्यमंत्री पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सबक सिखाएगी। मणि राम छावनी के उत्तराधिकारी कमलनयन दास ने कहा कि अब संत ही राम मंदिर निर्माण पर अक्टूबर में बड़ा फैसला लेंगे।
कमलनयन दास ने कहा कि राम मंदिर निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट से अक्टूबर तक फैसला आ सकता है, लेकिन अगर यह फैसला नहीं आता है तो देश के सभी संत-महात्मा मिलकर राम मंदिर निर्माण पर बड़ा फैसला ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 2019 के चुनाव में भाजपा क्या करती है, इससे उन्हें कोई मतलब नहीं हैं।
राम ही सत्ता देते हैं और छीन भी लेते हैं : आचार्य सतेन्द्र दास
राम जन्मभूमि के पुजारी सतेन्द्र दास ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा राम मंदिर निर्माण पर अलग-अलग बयानबाजी करना भगवान रामलला के साथ धोखाधड़ी करने जैसा है। भगवान राम ही सब कुछ करते हैं। भाजपा आज सत्ता में है, यह भी भगवान राम की ही कृपा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले अपने घोषणा पत्र में राम मंदिर निर्माण को लेकर जो वादा किया था, वह भूल चुकी है। अब मुख्यमंत्री जिस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं, वह गलत है। सतेन्द्र दास ने कहा कि भगवान राम ही सत्ता देते हैं और वही सत्ता छीन भी लेते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को इसका अंदाजा भी हो जाएगा।
राम मंदिर पर मुख्यमंत्री ने दिया था ये बयान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण पर कहा था कि अब भगवान राम ही अयोध्या में मंदिर निर्माण की तिथि तय करेंगे। जो काम होना होगा, वह होकर ही रहेगा। इसे कोई टाल नहीं सकता। सभी को आशावादी होना चाहिये। इससे पहले सीएम योगी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर लोगों से धैर्य रखने की बात कही थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो