scriptशिकागो में होगा विहिप का अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस | vhp of International conference in shikago | Patrika News

शिकागो में होगा विहिप का अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस

locationफैजाबादPublished: Jul 13, 2018 02:29:13 pm

Submitted by:

Satya Prakash

विश्व हिन्दू परिषद् देश के साथ विदेशो में भी अपने संगठन को मजबूती देने के लिए करेगी अंतर्राष्ट्रीय बैठक

patrika ayodhya

शिकागो में होगा विहिप का अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस

अयोध्या : विश्व हिन्दू परिषद् सितम्बर माह में अंतर्राष्ट्रीय बैठक करने जा रही है यह बैठक शिकागो देश किया जाएगा. इस बैठक में मुख्य विषय संगठन को मजबूत करना तथा राम जन्मभूमि निर्माण में सहयोग व विश्व भर में निवास कर रहे भारतीयों को संगठित कर भारत में तीर्थाटन को बढ़ावा देना है जिसके लिए सभी प्रवासियों को तीन दिवसीय विश्व हिन्दू कांफ्रेंस का आयोजन में बुलाया गया है.

शिकागो में होगा अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस

विहिप के केन्द्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह पंकज पत्रिका टीम से खास बातचीत में बताया कि 1893 के सितम्बर माह में ही शिकागो में स्वामी विवेकानंद ने दुनिया भर को भारत की आध्यात्मिक शक्ति का परिचय दिया था. जिसके कारण आज भारत आध्यात्मिक ऊर्जा सम्पन्न देश है.इसी प्रकार अब पुरे विश्व में यह आध्यात्मिक ऊर्जा फैले तभी विश्व मे शांति संभव है .आज विश्व में आरएसएस के विभिन्न आनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न देशो के बीच सामाजिक दायित्वों का निर्वाह करते हुए जो अनुभव अर्जित किया है, वही वैभवशाली भारत का वास्तविक ब्लूप्रिंट है.
कई देशो से अप्रवासी भारतीय होंगे शामिल

राजेन्द्र सिंह पंकज कहा कि इस वर्ष सितम्बर माह में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय बैठक में संघटन को मजबूत बनाने के साथ राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग व अयोध्या में पर्यटन के बढ़ावा को लेकर चर्चा किया जाएगा तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार से तीर्थाटन व पर्यटन में घालमेल बंद करने की मांग की और दोनों विभागों को बाँट कर बजट निर्धारित किया होना चाहिए. और देश में धार्मिक स्थानों के विकास की रुपरेखा प्रधान देवता/देवी की गरिमा के अनुरुप कराया जाए। क्यों कि भारत ने ही पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा, और शांति का संदेश दिया है। जिसमे प्रवासी भारतीयों की बड़ी भूमिका है, इसलिए उन सभी अप्रवासियो को संगठित करना जरुरी है। इस बैठक के दौरान अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदा शिव कोकजे सहित कई केन्द्रीय मंत्री शिकागो पहुचेंगे.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो