scriptयोगी सरकार का फैजाबाद मंडल को 140 करोड़ के 119 परियोजनाओं का उपहार | Yogi government gave big gun to Faizabad division | Patrika News

योगी सरकार का फैजाबाद मंडल को 140 करोड़ के 119 परियोजनाओं का उपहार

locationफैजाबादPublished: Sep 22, 2018 10:56:30 pm

Submitted by:

Satya Prakash

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने फैजाबाद मंडल के 119 परियोजनाओ का किया शिलान्यास और लोकार्पण

faizabad

योगी सरकार का फैजाबाद मंडल को 140 करोड़ के 119 परियोजनाओं का उपहार

फैजाबाद : उत्तर प्रदेश के योगी सरकार ने फैजाबाद मंडल के फैजाबाद सुल्तानपुर अंबेडकरनगर अमेठी बाराबंकी के 140 करोड़ के 119 परियोजनाओं को दिया जिसका आज का शिलान्यास और लोकार्पण उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा किया. जिसमें लगभग 250 किलोमीटर सड़क भी शामिल है. इस दौरान बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जयसवाल समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री व पांचो जिलों के सांसद व विधायक मौजूद रहे।
243 किलोमीटर लम्बे संपर्क मार्ग का किया गया शिलान्यास व लोकार्पण
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज फैजाबाद दौरे पर रहे इस दौरान हवाई पट्टी पर गार्ड आफ आनर के साथ स्वागत किया गया जिसके बाद अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानन्द प्रेक्षागृह में 140 करोड़ की लागत के 243 किमी0 लम्बें 119 सम्पर्क मार्गो का शिलान्यास व लोकार्पण किया यह सभी सड़के फैजाबाद मंडल के फैजाबाद सुल्तानपुर अंबेडकरनगर अमेठी बाराबंकी के अंतर्गत निर्माण किया जाएगा.
उत्तर प्रदेश में हो रहा तेजी से विकास
इस आयोजन को संबोधित करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार अयोध्या समेत सम्पूर्ण अवध क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है। उन्होनें सांसदो, विधायकों व अन्य जन प्रतिनिधियों की सामूहिक मांगो के प्रति उन्हें अस्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश एवं केन्द्र सरकार का खजाना अयोध्या के विकास के लिए खुला है पहले की तुलना मे मात्र पांच जिलों के विकास के बजाय प्रदेश के सम्पूर्ण 75 जिलों का विकास किया जा रहा है। प्रदेश में योगी व केन्द्र में मोदी की सरकार प्रदेश के गरीबों के कल्याण, ग्रामीण विकास, बिजली, पानी, सड़को के विकास के लिए तेज गति से कार्य कर रही है। पहले कागज पर सड़के बनती थी लेकिन वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार मुक्त गुणवत्तायुक्त सड़को का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान सरकार प्रदेश में अपराध मुक्त व भय मुक्त वातावरण सृजन करना चाहती है। इस रास्त मे यदि कोई गुंडा, बदमाश सामने आता है तो उसकी तत्काल गिरफ्तारी कर जेल पहुंचाने के निर्देश है यदि पुलिस बल पर बदमाशों द्वारा गोली चलायी जायेगी तो इसका जवाब पुलिस द्वारा गोली से दिया जायेगा जल सम्पूर्ति मंत्री उपेन्द्र तिवारी, सांसद लल्लू सिंह, सांसद हरिओम पाण्डेय व समस्त विधायकों की ओर से चिन्ह पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट करते हुए आभार व्यक्त किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो