script

देशभर से 55 लोगों को मिलेगा अटल सम्मान अवार्ड

locationफरीदाबादPublished: Nov 24, 2019 08:21:24 pm

Submitted by:

satyendra porwal

भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल बोले। सामाजिक समरसता की भावना को करें मजबूत।
 

देशभर से 55 लोगों को मिलेगा अटल सम्मान अवार्ड

देशभर से 55 लोगों को मिलेगा अटल सम्मान अवार्ड

(चंडीगढ़़). भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल ने संघ के सभी पदाधिकारियों तथा सदस्यों से आह्वान किया है कि वे देश में सामाजिक समरसता और समानता की भावना मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएं।
भंते संघप्रिय राहुल नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में भारतीय बौद्ध संघ के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य के मद्देनजर भारतीय बौद्ध संघ की ओर से 24 दिसम्बर को नई दिल्ली स्थित एन.डी.एम.सी. सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर समारोह का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले देशभर से 55 लोगों को अटल सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
संघ की गतिविधियों तथा कार्यों का होगा विस्तार
भंते राहुल ने कहा कि संघ की कार्य शैली को और प्रभावी बनाने के लिए सभी राज्यों में संघ के रिक्त प्रदेश अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों तथा ब्लॉक अध्यक्षों के पदों को प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति की जाएगी तथा संघ की गतिविधियों तथा कार्यों का विस्तार गांवों के स्तर तक किया जाएगा। इसके साथ ही भारतीय बौद्ध संघ देश में महिला सशक्तीकरण के लिए भी पूरे जोर शोर से काम करेगा।
जनवरी में नई दिल्ली में होगी बैठक
उन्होंने कहा कि इसी क्रम में भारतीय बौद्ध संघ की राष्ट्रीय परिषद् की दो-दिवसीय बैठक 18 जनवरी को नई दिल्ली में होगी। इसमें देश के सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक और राजनीतिक परिदृश्य पर मंथन कर संघ की कार्य प्रणाली की दिशा तय की जाएगी।
इस अवसर पर भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रह्लाद भाई चौहान, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एडवोकेट तेजसिंह वरुण, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरबंसलाल राजोरा, सी.पी.महेन्द्रा, राष्ट्रीय सचिव प्रमोद कुमार मढ़ाका, राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश गौड़ व सुश्री श्वेता शर्मा सहित सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों व अनेक पदाधिकारियों ने संघ को और मजबूत बनाने के लिए सुझाव व्यक्त किए।

ट्रेंडिंग वीडियो