scriptहरियाणा सरकार ने पंचायतों को जारी किया सेनिटाइजेशन फंड | CORONA: Haryana Government Releases Sanitation Fund To Panchayats | Patrika News

हरियाणा सरकार ने पंचायतों को जारी किया सेनिटाइजेशन फंड

locationफरीदाबादPublished: Apr 06, 2020 11:55:49 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

प्रदेश की एक हजार पंचायतों ने उठाई थी मांग

फरीदाबाद/चंडीगढ़. हरियाणा सरकार ने ग्राम पंचायतों के लिए सेनिटाइजेशन फंड जारी कर दिया है। अब करीब एक हजार पंचायतों को अपने-अपने गांवों में सेनिटाइजेशन अभियान चलाने के लिए 20-20 हजार रुपए दिए जाएंगे। हरियाणा में करीब साढ़े छह हजार पंचायतें हैं।

कोरोना वायरस के चलते ज्यादातर पंचायतों ने अपने स्तर पर सेनिटाइजेशन अभियान शुरू कर दिया है। प्रदेश में करीब एक हजार पंचायतें ऐसी हैं जिनके पास आमदन का कोई साधन नहीं होने के कारण अभी तक सेनिटाइजेशन अभियान शुरू नहीं हो सका था। यह मुद्दा 28 मार्च को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी उठा था। जिसके चलते विकास एवं पंचायत विभाग ने एक प्रस्ताव तैयार करके वित्त मंत्रालय को मंजूरी के लिए भेज दिया था।

वित्त मंत्रालय ने दिखाई हरी झंडी

करीब एक सप्ताह बाद वित्त मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद हरियाणा ग्रामीण विकास निधि प्रशासन बोर्ड ने प्रदेश के सभी अतिरिक्त जिला उपायुक्तों को पत्र जारी कर कहा है कि जिन ग्राम पंचायतों की अपने साधनों से वार्षिक आय दो लाख रुपए से कम है उन्हें बिना किसी देरी के सेनिटाइजेशन के लिए २०-२० हजार रुपए जारी किए जाएं। यह पत्र जारी होने के बाद प्रदेश के सभी अतिरिक्त उपायुक्तों द्वारा पंचायतों को धनराशि जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब सभी ग्राम पंचायतों द्वारा सेनिटाइजेशन अभियान चलाएंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो