scriptPre Monsoon 2019: फतेहाबाद में काल बनकर बरसी बारिश, घर की छत गिरने से सात साल की बच्ची की मौत, सात घायल | Pre Monsoon 2019: House Roof Falled In Fatehabad One Died Seven Injure | Patrika News

Pre Monsoon 2019: फतेहाबाद में काल बनकर बरसी बारिश, घर की छत गिरने से सात साल की बच्ची की मौत, सात घायल

locationफरीदाबादPublished: Jun 18, 2019 07:10:17 pm

Submitted by:

Prateek

Pre Monsoon 2019 की पहली ही बारिश ने परिवार मासूम बच्ची की जान ले ली…
 

Pre Monsoon 2019

Pre Monsoon 2019: फतेहाबाद में काल बनकर बरसी बारिश, घर की छत गिरने से सात साल की बच्ची की मौत, सात घायल

(फतेहाबाद,फरीदाबाद): हरियाणा ( haryana news ) के फतेहाबाद ( fatehabad news ) जिले के गांव भट्टूकलां में आज तड़के हुई बरसात ( Pre Monsoon 2019 ) राठौड़ मोहल्ले में रहने वाले दर्शन सिंह के परिवार पर कहर बनकर टूटी। इस बरसात से घर की छत भरभराकर ढह गई। इससे बरामदे में सो रहे लोगों में से सात साल की मासूम की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी हैं। मलबे में दबे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर भट्टूकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।


बताया गया है कि सोमवार रात अधिक बारिश ( Pre Monsoon 2019 ) होने के कारण बिजली के कट लग रहे थे। इस वजह से परिवार की महिलाएं और बच्चे घर के बरामदे और अशोक, उसका भाई राजेश और मुकेश घर के बाहर सो गए। लोगों ने बताया कि आज सुबह करीब 6ः00 बजे बरामदे की छत जोरदार आवाज के साथ भरभरा कर गिर गई और बच्चे और महिलाएं मलबे में दब गए। आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे। हादसे में सात साल की मोहिनी पुत्री पवन सिंह निवासी गांव गालड़ की मौत हो गई।


घायलों में 32 वर्षीय नीतू पुत्री दर्शन सिंह, 20 वर्षीय मंजू पुत्री अशोक कुमार, 60 वर्षीय मेसर देवी पत्नी दर्शन सिंह निवासी भट्टूकलां, सात वर्षीय आरती पुत्री नाहर सिंह निवासी नांगल, सात वर्षीय आयना और 10 वर्षीय पूजा पुत्री रामसिंह और 10 वर्षीय अजय पुत्र पवन कुमार निवासी गालड़ शामिल हैं। मोहिनी गर्मियों की छुट्टियां मनाने ननिहाल आई थी। यह मकान 20-25 साल पुराना बताया गया है। हालांकि बरामदे की छत पर गार्डर लगा था। मगर अधिक बरसात के कारण दीवारों में पानी का रिसाव होने से छत ढह गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो