3 लाख 27 हजार सेनानियों ने दिया बलिदान: अम्मू फरीदाबाद. जयहिन्द बोस। यह एक ऐसा संदेश है जो सीधे नेताजी सुभाष चन्द बोस की याद दिलाता है। नेताजी सुभाष चंद बोस की 125 वी जयंती पर रविवार को जयहिन्द बोस पूरा हरियाणा बोलेगा। आजादी के लिए 3 लाख 27 हजार सेनानियों ने बलिदान दिया था। यह बात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू ने जिला कार्यालय पर कही। उन्होंने खुलासा किया कि कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई का इतिहास छिपाया और अपने कुछ नेताओं को ही आजादी का श्रेय दिया। जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाकर हर गांव और वार्ड में कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के वीरों का इतिहास और शौर्य गाथाएं लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
फरीदाबाद•Jan 22, 2022 / 10:48 pm•
satyendra porwal
जयहिन्द बोस! हरियाणा के छह लाख लोग बोलेंगे
Home / Faridabad / जयहिन्द बोस! हरियाणा के छह लाख लोग बोलेंगे