scriptदो महीने से भारत में फँसे 179 पाकिस्तानी लौटे अपने वतन | 179 Pakistanis trapped in India due to lock down returned from wagha | Patrika News

दो महीने से भारत में फँसे 179 पाकिस्तानी लौटे अपने वतन

locationफरीदकोटPublished: May 26, 2020 09:58:52 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

लॉकडाउन के कारण यहां फँस गए थे, अलग-अलग तरह के इमरजेंसी वीजा पर आए थे

wagha border

wagha border

अमृतसर। जैसे-जैसे देश में हालात सामान्य होते जा रहे हैं, दूसरे देशों के फंसे लोग अपने अपने देशों के लिए निकल रहे हैं। इसी अफरातफरी में आज वाघा के रास्ते 179 पाकिस्तानी अपने वतन लौट गए। कोरोनावायरस के कारण लॉकडाउन में ये पाकिस्तानी नागरिक भारत में फँस गए थे।
दो महीने से भारत में फँसे थे

कोविड-19 के चलते भारत के विभिन्न प्रदेशों में पिछले दो महीने से फंसे 179 पाक नागरिक मंगलवार को अटारी सीमा के रास्ते अपने वतन लौटे। इससे पहले भी बाघा के रास्ते तीन बार भारत में फंसे पाकिस्तानी नागरिक पाकिस्तान वापस लौट चुके हैं। ये पाक नागरिक मंगलवार की सुबह ही अटारी सीमा पर पहुंचे। ये सभी लोग लॉकडाउन से पहले भारत में रह रहे अपने रिश्तेदारों से मिलने व कुछ धार्मिक स्थलों के दर्शन करने और कुछ मेडिकल इमरजेंसी वीजा पर भारत में आए हुए थे।
जाने से पहले लंगर की व्यवस्था

लॉकडाउन के चलते यह सभी यहां पिछले दो महीने से फंसे हुए थे। पाकिस्तान गृह मंत्रालय की अपील पर भारत सरकार ने इन्हें अटारी सीमा के रास्ते पाक जाने की अनुमति दे दी थी। डीसी शिवदुलार सिंह ढिल्लो ने बताया कि जिला प्रशासन की अटारी वाघा सीमा के रास्ते आज 179 लोग अपने वतन पाकिस्तान लौट गए हैं। वाघा सीमा पर पहुंचने से पहले इन सभी लोगों के लिए प्रशासन की ओर से लंगर की व्यवस्था कर दी गई थी ताकि जाने से पहले इन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो।

ट्रेंडिंग वीडियो