script

सडक़ हादसे में एक ही परिवार के पांच मरे

locationफरीदकोटPublished: Sep 28, 2017 10:04:56 pm

पंजाब के फरीदकोट जिला के अंतर्गत आते कोटकपूरा-मोगा मार्ग पर आज सुबह हुए भीषण सडक़ हादसे में एक ही परिवार के पांच व्यक्तियों की मृत्यु हो गई

Road accident

चंडीगढ़। पंजाब के फरीदकोट जिला के अंतर्गत आते कोटकपूरा-मोगा मार्ग पर आज सुबह हुए भीषण सडक़ हादसे में एक ही परिवार के पांच व्यक्तियों की मृत्यु हो गई जबकि दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में तीन महिलाएं, एक बच्चा व कार चालक शामिल है। हादसे का शिकार हुए सभी लोग एक धार्मिक स्थल पर दर्शन कर कार में लौट रहे थे। उनकी कार सडक़ किनारे खड़े ट्राले के अंदर घुस गई।


जानकारी के अनुसार मुक्तसर साहिब जिले के आशा बुट्टर गांव के सात लोग मलेरकोटला के एक धार्मिक से दर्शन कर लौट रहे थे। उनकी कार फरीदकोट के पंजगराईं कलां गांव के पास पहुंची तो कार चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित हो गई और सडक़ किनारे खड़े ट्राले के अंदर जा घुसी। जिससे कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे का शिकार हुए लोगों की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हो गए। ग्रामीणों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित करते हुए खुद ही बचाव कार्य शुरू किए। हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार तीन महिलाओं, दो बच्चों व कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जिन्हें ग्रामीणों ने कार की खिड़कियां काटकर बाहर निकाला। हादसे में घायल हुए दो बच्चों को फरीदकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बठिंडा में किसान ने की आत्महत्या
पंजाब के बठिंडा जिले में एक किसान द्वारा आत्महत्या किए जाने का समाचार है। बठिंडा जिले के गांव रामनिवास में किसान नैब सिंह ने आज कीटनाशक पीकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक किसान के परिजनों के अनुसार नैब सिंह पांच एकड़ जमीन का मालिक था। और उसकी जमीन गिरवीं पड़ी थी। नैब सिंह के सिर करीब 12 लाख रुपए कर्ज था। जिस कारण वह परेशान चल रहा था। परेशानी के चलते नैब सिंह ने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो