scriptफिरोजपुर से 15 करोड़ की हैरोइन व नगदी बरामद | Heroin worth of 15 crore and cash recovered from Ferozepur | Patrika News

फिरोजपुर से 15 करोड़ की हैरोइन व नगदी बरामद

locationफरीदकोटPublished: Jul 30, 2017 03:19:00 pm

फिरोजपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके लाखों रुपए की नगदी तथा करीब 15 करोड़ रुपए की हैरोइन बरामद

Heroine

Heroine

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ कांउटर इंटैलीजेंस की टीम ने राज्य के सीमावर्ती जिला फिरोजपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके लाखों रुपए की नगदी तथा करीब 15 करोड़ रुपए की हैरोइन बरामद की है। पकड़ी गई नशीले पदार्थों की खेप पाकिस्तान से आई थी।

कांउटर इंटैलीजेंस के एआईजी नरिंदर पाल सिंह ने बताया कि जगदीश उर्फ दिशा नामक व्यक्ति की जमीन फाजिल्का स्थित भारत-पाक सीमा पर है। उक्त किसान की आधी जमीन भारत में व आधी जमीन पाकिस्तान के अधिकार क्षेत्र में आती है। जिसके चलते तस्करी के लिए इन खेतों का इस्तेमाल होता है।

उन्होंने बताया कि उक्त किसान द्वारा अक्सर पाकिस्तान से पानी वाली पाइप के माध्यम से हैरोइन मंगवाई जाती थी। बीती रात उक्त तस्कर हैरोइन की खेप लेकर तरनतारन व अमृतसर में किसी को देने के लिए जा रहा था कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से तीन किलो हैरोइन तथा आठ लाख रुपए की नगदी बरामद की है। बरामद की गई हैरोइन की कीमत करीब 15 करोड़ रुपए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो