scriptअंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का नामकरण पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर | International Hockey Stadium named after Padma Shri Balbir Singh Senio | Patrika News

अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का नामकरण पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर

locationफरीदकोटPublished: May 25, 2020 07:52:33 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

मोहाली में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
मुख्यमंत्री की ओर से खेल मंत्री राणा सोढ़ी ने किया माल्यार्पण

balbir singh senior

balbir singh senior

चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय हॉकी आइकन और पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर का अंतिम संस्कार सोमवार को मोहाली में विद्युत शवदाहगृह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। बलबीर सिंह सीनियर के पौत्र कबीर सिंह ने मृतक की बेटी सुशीर कौर की उपस्थिति में चिता को मुखाग्नि दी। पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सोढ़ी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से माल्यार्पण किया। पंजाब पुलिस के एक दल ने हथियारों को उलट दिया और बाद में दिग्गज हॉकी स्टार के सम्मान के रूप में हवा में फायर किया।
यह भी पढ़ें

हॉकी खिलाड़ी पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर को भारत रत्न दिया जाएः राणा सोढ़ी

स्टेडियम का नामकरण

इस मौके पर राणा सोढ़ी ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि मोहाली में अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का नाम बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर रखा जाएगा, जिसका औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा उचित समय पर किया जाएगा।
माल्यार्पण किया

इस बीच, विधायक ओलंपियन परगट सिंह और परमिंदर सिंह ढींडसा ने दिवंगत आत्मा को सम्मान देने के लिए माल्यार्पण किया। पंजाब गवर्नर और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक की ओर से एडीसी चंडीगढ़ सचिन राणा ने माल्यार्पण किया। हॉकी इंडिया, पंजाब ओलंपिक एसोसिएशन और हॉकी पंजाब के प्रतिनिधियों ने भी अंतिम सम्मान देने के लिए माल्यार्पण किया।
यह भी पढ़ें

प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर का निधन, गोल मशीन के नाम से मशहूर थे

ये रहे उपस्थित

बलबीर सिंह सीनियर के अंतिम सम्मान देने वालों में प्रमुख सचिव हुस्न लाल, निदेशक खेल पंजाब संजय पोपली, उपायुक्त मोहाली गिरीश दयालन, आयुक्त नगर निगम चंडीगढ़ और सचिव खेल संघ यू.के. यादव, निदेशक खेल यूटी तेजवीर सैनी प्रमुख थे। खेल जगत की तमाम हस्तियां मौजूद रहीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो