फर्रुखाबाद

धर्मेन्द्र कुमार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती

धर्मेन्द्र कुमार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती
 

फर्रुखाबादSep 23, 2018 / 04:35 pm

Ruchi Sharma

धर्मेन्द्र कुमार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती

फर्रुखाबाद. कानपुर एसपी के जहर खाने के बाद जिले में पुलिस कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ खाने की दूसरी घटना है। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र की चौकी सरहा प्रभारी में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लेने से चौकी इंचार्ज की हालत बिगड़ गई।परिजनों ने उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हाई सेंटर के लिए उसे रेफर कर दिया गया।

परिजनों ने हालत को देखते हुए फिलहाल दरोगा को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने रक्त की जांच कर खून में अल्कोहल व जहर होने की पुष्टि की है। एसपी सहित अन्य आलाधिकारियों ने मौके पर आकर जांच पड़ताल की। देर रात फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सराह चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर दरोगा को लोहिया अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया था, लेकिन वहां हालत गम्भीर होने पर डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस कर्मी उसे पास के ही आवास विकास स्थित एक निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दरोगा को आईसीयू में भर्ती कर दिया।
दरोगा का उपचार करने वाले चिकित्सकों ने पहले तो उल्टी करा कर मामले को संभालने का प्रयास किया। बाद में रक्त का नमूना जांच के लिए भेजा गया। सूचना मिलने पर एसपी संतोष कुमार मिश्रा,एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी रामलखन सिंह सरोज, प्रभारी निरीक्षक फतेहगढ़ झांझन लाल सोनकर, फर्रुखाबाद इंस्पेक्टर राजेश पाठक आदि पुलिसअधिकारी मौके पर आ गये।एसपी ने भर्ती दरोगा के हाल चाल लेने आईसीयू में गये। उसके बाद उन्होंने दरोगा की पत्नी सुनीता से इस घटना की जानकारी करने के लिए बातचीत की तो दरोगा की पत्नी ने बताया कि उन्होंने जान देने का प्रयास किया। जब हम लोगों ने उनकी हालत खराब देखी तो लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने बाहर ले जाने की सलाह दी थी। उसके बाद यहां पर लेकर आ गए है। एसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि घर पर दरोगा शराब पीकर आये थे। जहर की पुष्टि अभी चिकित्सक ने नहीं की है। पहले इलाज कराया जायेगा। इसके बाद मामले की जांच की जायेगी। यह देखा जाएगा कि आखिर अचानक उसने यह कदम क्यो उठाया है।

Home / Farrukhabad / धर्मेन्द्र कुमार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.