फर्रुखाबाद

बूथ स्तर मजबूत कर भाजपा जीतेगी 2019 लोकसभा चुनाव

बीजेपी आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर अभी से लग गयी है, जिसके तहत कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने के निर्देश दिये गये हैं

फर्रुखाबादSep 22, 2018 / 12:12 pm

Mahendra Pratap

बूथ स्तर मजबूत कर भाजपा जीतेगी 2019 लोकसभा चुनाव

फर्रूखाबाद. 2019 लोकसभा के चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं बीजेपी आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर अभी से लग गयी है, जिसके तहत कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही हर बूथ पर स्वच्छता अभियान भी चलाये जाने की रणनीति बनायी जायेगी। जिसमे बूथ क्षेत्र में किसी प्रकार की गंदकी न रहे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने नगर के पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण अभियान, सदस्यता अभियान व कार्यकर्ताओं की परेशानियों के सम्बन्ध में चर्चा की। उन्होंने कहा की पिछली बार पार्टी की जीत बूथ मजबूत होने के कारण हुई थी, जिसके चलते अब फिर से बूथों को मजबूत करने में सभी जुट जाये। अगर बूथ मजबूत होगा, तो विधानसभा और लोकसभा आसानी से जीता जा सकता है।
उन्होंने कहा कि 25 सितम्बर तक चलने वाले सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत हर बूथ पर सफाई अभियान चलाया जायेगा। जिला प्रभारी प्रकाश पाल ने बताया कि हर ब्लॉक स्तर पर ग्रामसम्पर्क अभियान व ग्राम स्वराज अभियान के तहत एक महीने में तीन चौपाल लगायी जायेगी। इस सिलसिले में सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, विधायक अमर सिंह खटिक, जिला महामंत्री विमल कटियार, भूदेव राजपूत, डॉ० प्रभात अवस्थी, शैलेन्द्र सिंह राठौर, भास्कर दत्त द्विवेदी, शिवांग रस्तोगी मौजूद रहे।
प्रदेश महामंत्री के सामने जिला भाजपा की खोली पोल

कार्यकर्ताओं ने बैठक में कहा कि भाजपा के कुछ नेता जो अन्य पार्टियों से कुछ समय पहले ही शामिल हुए, वह अवैध खनन से लेकर सभी कार्य करा रहे हैं। वहीं जो कार्यकर्ता पार्टी के लिए काम करते है, उनके ऊपर कोई भी बड़ा नेता ध्यान ही नहीं देता है। सरकार भाजपा की है लेकिन सपा के नेता चला रहे हैं। जब सपा सरकार थी तो कोई भी अधिकारी सही काम करने को भी तैयार नहीं होता था। लेकिन भाजपा सरकार में सभी सपा नेताओं का सही हो या गलत सभी काम हो रहे है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बात सुनकर कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाना मेरा लक्ष्य है। लेकिन सभी लोग लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।

Home / Farrukhabad / बूथ स्तर मजबूत कर भाजपा जीतेगी 2019 लोकसभा चुनाव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.