scriptनाव से गंगा नदी पार करते समय 25 नेपाली को पुलिस ने पकड़ा | 25 nepal people caught while crossing ganga river | Patrika News

नाव से गंगा नदी पार करते समय 25 नेपाली को पुलिस ने पकड़ा

locationफर्रुखाबादPublished: Apr 25, 2020 10:13:56 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

फर्रुखाबाद में रात के अंधेरे में पुलिस से बचकर पुल से ना जाकर नाव से गंगा पार कर रहे 25 नेपालियों को पुलिस ने पकड़ लिया व उन्हें क्वारेंटाइन किया गया है|

Farrukhabad news

Farrukhabad news

फर्रुखाबाद. फर्रुखाबाद में रात के अंधेरे में पुलिस से बचकर पुल से ना जाकर नाव से गंगा पार कर रहे 25 नेपालियों को पुलिस ने पकड़ लिया व उन्हें क्वारेंटाइन किया गया है| उन्हें फ़तेहगढ़ में बनाये गये शेल्टर होम में रखा गया है | आपको बताते चले कि बीती रात पुलिस को सूचना मिली की शहर कोतवली क्षेत्र के पांचाल घाट पर कुछ लोग नाव से गंगा पार कर रहे हैं| सूचना मिलने पर पुलिस ने पूरे क्षेत्र को ही घेर लिया| जिससे मौके पर 25 लोग मिले| जांच करने पर पता चला कि सभी नेपाल के रहने वाले हैं| उन्होंने बताया कि कुछ लोग पंजाब और कुछ लोग दिल्ली में नौकरी कर रहे थे| लॉक डाउन के चलते बीते 7 दिन पहले वह दिल्ली, हरियाणा से चले थे| पुलिस ने उन्हें फ़तेहगढ़ में बनाये गये शेल्टर होम क्वॉरेंटाइन सेन्टर में ट्रक में भरकर भेजा गया था। सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ ने बताया कि कुल 25 नेपाली पकड़े गये है| उन्हें क्वॉरेंटाइन सेन्टर फतेहगढ़ में रखा गया है|
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो