scriptखेत में चार साल की बच्ची का मिला अर्धनग्न शव, दुष्कर्म कर हत्या की जताई जा रही आशंका | A minor girl rape and murder in farrukhabad crime news | Patrika News

खेत में चार साल की बच्ची का मिला अर्धनग्न शव, दुष्कर्म कर हत्या की जताई जा रही आशंका

locationफर्रुखाबादPublished: Jul 21, 2018 05:06:34 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

नपद में 5 वर्षीय दलित बालिका का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई।

A minor girl rape and murder in farrukhabad crime news

खेत में चार साल की बच्ची का मिला अर्धनग्न शव, दुष्कर्म कर हत्या की जताई जा रही आशंका

फर्रुखबाद. जनपद में 5 वर्षीय दलित बालिका का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। बालिका बीते 18 जुलाई से लापता थी। पुलिस की लापरवाही के चलते बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जांच पड़ताल की। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।

पुत्री की गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज

कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम नगला पजाबा निवासी रामतीर्थ जाटव अपनी पत्नी सीमा व 5 वर्षीय पुत्री के साथ शहर कोतवाली के ग्राम चांदपुर निवासी अपने साडू राधेश्याम की पुत्री उपासना के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। विवाह की रात उसकी पुत्री पत्नी सीमा के साथ ही छत पर थी। बारात आने पर सीमा बारात देखने के लिए चली गई और उसकी पुत्री छत पर ही सोती रही। लगभग एक घंटे के बाद जब वह पुत्री के पास छत पर पंहुची तो उसकी बेटी वहां नहीं मिली। जिसके बाद परिजनों ने उसे तलाश करना शुरू किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की लापरवाही के चलते आज पुत्री की गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज की।

एक लड़की की अर्धनग्न लाश पड़ी मिली

आज शाम को चांदपुर निवासी नन्हेलाल टॉयलेट करने के लिए पूर्व प्रधान अखिलेश कटियार के खेत में गए तो उनको मौके पर एक लड़की की अर्धनग्न लाश पड़ी मिली। उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने पर मृतक की मां सीमा, पिता रामतीर्थ व दादी सुन्दरी देवी मौके पर पंहुची। घटना की सूचना पर एसपी अतुल शर्मा, एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ रामशरन सिंह सरोज, प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक व डॉग स्कोट व फिल्ड यूनिट मौके पर पंहुची। एसपी ने परिजनों ने वार्ता की। डॉग आस्कर के माध्यम से पता लगाने का प्रयास किया गया लेकिन कुछ खास हाथ नहीं लगा।

जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए गए

एसपी अतुल शर्मा ने बताया की घटना के सम्बन्ध में जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं। फिसहाल जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो