scriptवकील से मिलने गई rape victim का अपहरण कर तेजाब से जलाया, हालत गंभीर | Acid attack on rape victim in fatehgarh farrukhabad hindi news | Patrika News

वकील से मिलने गई rape victim का अपहरण कर तेजाब से जलाया, हालत गंभीर

locationफर्रुखाबादPublished: Sep 12, 2017 11:39:35 am

Submitted by:

Hariom Dwivedi

लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद के डॉक्टर ने बताया कि एसिड अटैक से 55 फीसदी जली महिला की हालत गंभीर बनी है

Acid attack on rape victim
फर्रुखाबाद. उत्तर प्रदेश में जिस तरह से आए दिन महिलाओं संग वारदातें हो रही हैं, साफ है कि सूबे में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्हें कानून-व्यवस्ता का जरा भी भय नहीं है। ताजा मामला फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ का है, जहां वकील से मिलने गई 28 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता का बदमाशों ने अपहरण कर रात भर उसे मारा-पीटा। इतने से भी मन नहीं भरा तो उन्होंने पीड़िता पर तेजाब उड़ेल दिया और तड़पती हालत में उसे सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। महिला को एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला डरी हुई है और खुलकर बोल नहीं रही है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कानपुर निवासी 28 वर्षीय सुधा (काल्पनिक नाम) का एक मुकदमा फतेहगढ़ कोर्ट में चल रहा है, जिसकी पैरवी के लिये वह बीते दिन आयी थी। सुधा का आरोप है कि वह जैसे ही अपने अधिवक्ता के घर से निकली, उसे आरोपियों ने बैन में डाल लिया और फिर फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के याकूतगंज में एक आरोपी घर ले गये। वहां पीड़िता को रातभर बंधक बनाकर रखा गया। रात भर मारपीट करने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को रखा रोड पर एमआर कोल्ड के निकट फेंका और उस पर तेजाब डालकर फरार हो गये। घटना की सूचना किसी राहगीर ने एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस की मदद से उसे लोहिया अस्पताल लाया गया।
तेजाब से 55 फीसदी जली महिला, हालत गंभीर
लोहिया अस्पताल के डॉक्टर नीरज यादव ने बताया कि महिला ने अपना नाम पूजा (काल्पनिक नाम) बताया है। उसके शरीर पर एसिड से हमला किया किया है। उसका शरीर लगभग 55 प्रतिशत जल चुका है। इलाज चल रहा है, लेकिन वह खतरे में है। डाक्टरों ने उसे सामान्य वार्ड में भर्ती करा दिया है, लेकिन देखभाल करने वाला कोई नहीं है।
पुलिस ने कहा- होगी कड़ी कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, महिला का बीएसएनएल के कर्मियों के साथ मुकदमा चल रहा है। सीओ सिटी शरद चन्द्र शर्मा ने बताया कि महिला वकील के पास से कहां जा रही थी, वो यह बताने की स्थिति में नहीं है। उस पर एडिस से हमला हुआ है। होश में आने पर घटना की पूरी जानकारी मिल जाएगी। जो भी आरोपी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वकील ने बताया- इसलिए पीड़िता आई थी मिलने
पीड़िता के वकील अखिलेश शुक्ला ने बताया कि सुधा कल भी हमारे पास आई थी। क्योंकि उसे कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दाखिल करनी थी। सोमवार शाम को वह इसी केस के संबंध में बात करने मेरे पास आई थी। एंबुलेंस के ड्राइवर द्वारा घटना की सूचना मिलने के बाद मैं यहां पर आया हूं। भी शाम के समय उसी केस के संम्बन्ध में बात करने मेरे पास आई थी लेकिन घटना की जानकारी एम्बुलेंस के ड्राइबर द्वारा मुझे मिली जिस कारण मैं यहां पर आया हूं।जिस समय उसके ऊपर हमला हुआ मै फतेहगढ़ कोतवाली में मौजूद था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो