scriptहजारों नमाजियों ने मस्जिदों में अदा की अलविदा नमाज, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम | alvida namaz in farrukhabad, security arrangements enhanced | Patrika News

हजारों नमाजियों ने मस्जिदों में अदा की अलविदा नमाज, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

locationफर्रुखाबादPublished: Jul 01, 2016 04:50:00 pm

अलविदा की नमाज के आखिरी शुक्रवार को शहर में हर मस्जिद को
साफ सुथरा कर उसमें सुबह से ही नमाज अदा करने की तैयारी की गयी।

alvida namaz

alvida namaz

फर्रुखाबाद। अलविदा की नमाज के आखिरी शुक्रवार को शहर में हर मस्जिद को साफ सुथरा कर उसमें सुबह से ही नमाज अदा करने की तैयारी की गयी। आज तकरीबन पौने दो बजे नमाज अदायगी के लिए प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजामात किये थे। नमाज अदा करने पहुंचे हजारों नमाजियों ने मस्जिदों में माथा टेक कर अमन और शांति की दुआ मांगी।
अलविदा से पहले एक माह तक चले रोजा के खत्म होने का आज अंतिम जुमा था। जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान व एसपी राजेश कृष्णा ने बीते दिन ही नमाज को शांति के साथ अदा करने की अपील की थी। शहर की नेहरू रोड स्थित जामा मस्जिद पर सड़क के ऊपर चादरें बिछाकर नमाजियों के बैठने की व्यवस्था की गयी थी। बच्चे बूढ़े और जवानों ने पूरे श्रद्धा के साथ अलविदा की नमाज में शिरकत की। इस दौरान जामा मस्जिद से लेकर बूरा वाली गली तक नेहरू रोड पर नमाजी ही नमाजी नजर आ रहे थे।
जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती मुअज्जम अली ने ठीक समय पर नमाज अदायगी का एलान किया तो हजारों की संख्या में ऐलान का इंतजार कर रहे नमाजियों के अल्लाह के दरबार में मत्था झुकाया। इस दौरान नमाजियों ने मुल्क में अमन चैन और तरक्की की दुआ मांगी तथा अल्लाह द्वारा बताये हुए मार्ग पर चलने की शक्ति की दुआ की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो