scriptसामूहिक विवाह में सियासत का दिखा ऐसा रंग, बसपा और भाजपा ने किया यह काम, वीडियो वायरल | bjp and bsp leaders present in group marriage | Patrika News

सामूहिक विवाह में सियासत का दिखा ऐसा रंग, बसपा और भाजपा ने किया यह काम, वीडियो वायरल

locationफर्रुखाबादPublished: Feb 09, 2019 08:11:09 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत शहर के पटेल पार्क में निर्धन परिवारों के 26 जोड़ों का विवाह धूमधाम के साथ कराया गया

bjp and bsp

सामूहिक विवाह में सियासत का दिखा ऐसा रंग, बसपा और भाजपा ने किया यह काम, वीडियो वायरल

फर्रुखाबाद. जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत शहर के पटेल पार्क में निर्धन परिवारों के 26 जोड़ों का विवाह धूमधाम के साथ कराया गया। लेकिन इस विवाह से जिले के सभी विधायकों और सांसद ने किनारा किया। इस सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए आए नव दम्पतियों के परिजनों व बारातियों का अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, बसपा की पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने अगवानी की। एडीएम ने भानु प्रताप सिंह दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देते हुए नव दंपत्ति पर पुष्प वर्षा की।
बसपा से भाजपा ने काटी कन्नी

इस अवसर पर उपस्थित बसपा की पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार निर्धन के सहयोग के लिए तत्पर है। ऐसे कार्यक्रमों में सामाजिक संगठन आगे बढ़कर कार्य कर रहे हैं, वह सभी बधाई के पात्र हैं। शादी के लिए कुल 26 हवन कुण्ड बनाये गये थे जिसके कारण एक साथ एक-एक कुण्ड पर जोड़ों की शादी करवाई गई। शादी के उपरान्त सभी नव दम्पतियों को उनकी दैनिक आवश्यकता की वस्तुऐं व श्रृंगार के सामान प्रदान किये गये। इस सामूहिक विवाह समारोह में सांसद मुकेश राजपूत और विधायक मेजर सुनील दत्त नहीं पहुंचे। बसपा की पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के मंच पर रहते भाजपा जनप्रतिनिधियो ने कन्नी काटी काट गए क्योंकी पालिका अध्यक्ष के पति मनोज अग्रवाल बसपा के लोकसभा प्रत्याशी हो रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो