scriptविपक्षी दलों के गठजोड़ को इस प्लान से मात देगी भाजपा, डॉ. महेंद्रनाथ ने कहा- 2019 में कमल ही खिलेगा | bjp state president dr mahendra nath pandey on loksabha chunav 2019 | Patrika News

विपक्षी दलों के गठजोड़ को इस प्लान से मात देगी भाजपा, डॉ. महेंद्रनाथ ने कहा- 2019 में कमल ही खिलेगा

locationफर्रुखाबादPublished: Mar 16, 2018 03:55:56 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

फर्रुखाबाद पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के दावे किये…

dr mahendra nath pandey
फर्रुखाबाद. गोरखपुर-फूलपुर उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद भाजपा नेताओं ने 2019 के लिए मंथन शुरू कर दिया है। फर्रुखाबाद पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के दावे किये। उन्होंने कहा कोई भी गठबंधन आ जाये लोकसभा चुनाव में भाजपा ही जीतेगी और नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा की तैयारियों पर भी चर्चा की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि हमारी पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। गठजोड़ को हमने पहले भी फेस किया है। इससे लड़ने के लिए कार्यशाला का आयोजन करेंगे। पिछड़े और दलितों को जगरूक करेंगे। पहले के नेताओं ने गरीबों के नाम पर बड़ी-बड़ी जागीरें खड़ी की हैं। उनसे सावधान रहें। उनको अपने पास न भटकने दें।
2019 में नरेंद्र मोदी ही बनेंगे प्रधानमंत्री
डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि दूर-दूर तक किसी भी नेता में पीएम नरेंद्र मोदी को स्पर्श करने की क्षमता नहीं है। 2019 के लोकसभा चुनाव भाजपा ही जीतेगी। क्योंकि प्रधानमंत्री की नीयत पर जनता को पूरा भरोसा है। 2019 में भाजपा और बड़ी जीत के साथ वापस आयेगी और फिर नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
सरकार का एक साल पूरा होने पर करेंगे ये काम
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने के साथ प्रदेश सरकार का एक वर्ष 18 मार्च को पूरा होने जा रहा है। दोनों सरकारों ने जनहित के अनेक फैसले लिये और गरीबी की जड़ों पर हमला किया। सरकार की अनेक महत्वपूर्ण योजनायें प्रभावी रूप से चल भी रही हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हमारे कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जनता तक लेकर जाएंगे और उनके बारे में लोगों को बतायेंगे।
भाजपा हर जिले में आयोजित करेगी लाभार्थी सम्मेल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार ने किसानों कर्ज माफ किया, जिसका प्रमाण पत्र किसानों के हाथों में दिया गया है। आज यूरिया की किल्लत खत्म हो गई है, लेकिन उसकी चर्चा कम होती है। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर हम जनता के बीच जायेंगे और जनता को बतायेंगे। उन्होंने कहा कि 26 मार्च से यूपी के हर जिले में लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किये जाएंगे। सम्मेलनों में लाभार्थियों को बुलाया जायेगा, जिसकी कोई परेशानी होगी, उसका समाधान किया जायेगा।
गलत काम बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा
जिले में अवैध खनन, सट्टा माफिया, पुलिस की अवैध वसूली पर उन्होंने कहा कि यह सामाजिक समस्या है। इसके लिए जिलाध्यक्ष तथ्य जुटाकर देंगे। तथ्यों के आधार पर किसी की शिकायत मिलेगी तो उस पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। भाजपा सरकार किसी प्रकार का कोई गलत कार्य नहीं होने देगी, यह हमारे संकल्प पत्र में भी है। संकल्प के आधार पर ही हम लोग यह कार्य कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो