फर्रुखाबादPublished: Oct 17, 2023 09:43:58 pm
Narendra Awasthi
बसपा नेता अनुपम दुबे के आलीशान होटल को गिराए जाने के बाद काफी मलबा इकट्ठा हो गया है। मलबे से कीमती सामान लूटने वालों में होड़ मच गई। अब पुलिस को लगाया गया है।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में बसपा नेता का आलीशान होटल गिरा दिया गया है। अब मलबे की सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती की गई है। साथ ही मौके से मलबे को भी हटाया जा रहा है। एसपी ने आज मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक भी मौजूद थे। आलीशान होटल के मलबे से कीमती सामान को लूटने की होड़ मच गई। गिराए गए होटल के साथ कीमती सामान भी मलबे में बदल गया। देखते-देखते लोग सरिया और कीमती सामान उठा ले गए। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबे के पास से लोगों को भगाया।