script

जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी करेगी जोरदार प्रदर्शन: प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान

locationफर्रुखाबादPublished: Apr 07, 2021 10:31:55 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

प्रकाश प्रधान ने कहा कि जनपद फर्रुखाबाद में कांग्रेस पार्टी पंचायत चुनाव पूरी दमदार से लड़ेगी।

Congress

Congress

फर्रुखाबाद. जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला पंचायत चुनाव को लेकर संपन्न हुई। उक्त बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रकाश प्रधान एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अंकित धानविक ने भाग लिया | बैठक में बोलते हुए प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि जनपद फर्रुखाबाद में कांग्रेस पार्टी पंचायत चुनाव पूरी दमदार से लड़ेगी। कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी पंचायत से लेकर ब्लॉक स्तर तक एवं जिला स्तर तक पार्टी द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएगा उन्होंने आगे कहा कि आवेदन की प्रक्रिया चल रही है कांग्रेसजन दो दिन के अंदर अपना आवेदन करें, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अंकित धानविक् ने कहा कि पंचायत चुनाव कांग्रेस जनपद फर्रुखाबाद में प्रत्येक सीट पर लड़ेगी।
उन्होंने कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों से चुनाव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, उक्त अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय कटियार ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य की 13 सीटों पर कांग्रेस जनों द्वारा आवेदन किया गया है। शेष सीटों पर प्रत्याशियों का आवेदन अति शीघ्र प्राप्त हो जाएगा। पार्टी जनपद की सभी जिला पंचायत सदस्य की सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने आगे कहा कि निश्चित रूप से पार्टी जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी एवं सीटें जीतेगी, इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, प्रदेश सचिव कौशलेंद्र सिंह यादव, शहर अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश शुक्ला, जिला प्रवक्ता राजेंद्र नारायण मिश्रा जिला उपाध्यक्ष मनोज गंगवार रमेश चंद कठेरिया इरफान प्रधान जिला सचिव अभय यादव, कृष्ण गोपाल मिश्रा वसीमजमा खा ओमप्रकाश बाथम, श्री कृष्ण गौतम, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार अग्निहोत्री, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुपमा शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष राजेपुर सुखपाल सिंह कुशवाह, ब्लॉक अध्यक्ष शमशाबाद राकेश पाल, ब्लॉक अध्यक्ष नवाबगंज आमोद गंगवार, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मदाबाद संजू अग्निहोत्री, ब्लॉक अध्यक्ष कमालगंज इसरार अली, जिला सचिव तोताराम वर्मा, पूजा बाल्मिक, जितेंद्र सिंह संतोष गुप्ता, अनुपम तिवारी कुलदीप दीक्षित, दीपक मिश्रा आदि कांग्रेस जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे |

ट्रेंडिंग वीडियो