scriptनेपाल की धार्मिक यात्रा से फर्रुखाबाद लौटे 81 लोग 14 दिनों तक रहेंगे निगरानी में | Coronavirus : 81 pilgrimage quarantine in farrukhabad | Patrika News

नेपाल की धार्मिक यात्रा से फर्रुखाबाद लौटे 81 लोग 14 दिनों तक रहेंगे निगरानी में

locationफर्रुखाबादPublished: Mar 19, 2020 02:22:21 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या पहुंची 19, लखनऊ में मिले पांच मरीज- फर्रुखाबाद जिले से नेपाल की धार्मिक यात्रा से लौटे 81 लोगों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है

Coronavirus

शासन के आदेश पर सतर्कता बरतते हुए इन लोगों को गांव के ही एक कॉलेज में शिफ्ट किया गया है

फर्रुखाबाद. उत्तर प्रदेश में कोरोना का खौफ लोगों को सिर चढ़कर बोल रहा है। प्रदेश में अब तक 19 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सूबे में हड़कम्प मचा हुआ है। राज्य सरकार अलर्ट है। स्वास्थ्य महकमा हर जिले में संदिग्धों पर पैनी नजर रख रहा है। फर्रुखाबाद जिले से नेपाल की धार्मिक यात्रा से लौटे 81 लोगों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के मुताबिक, एक गांव के 81 लोग नेपाल से लौट कर आए हैं। शासन के आदेश पर सतर्कता बरतते हुए इन लोगों को गांव के ही एक कॉलेज में शिफ्ट किया गया है, जहां सभी 14 दिनों की निगरानी में रहेंगे। इन्हें वहां से बाहर न निकलने की हिदायद दी गई है। स्वास्थ्य विभाग इनकी निगरानी करेगा।
विकास खंड क्षेत्र के एक गांव के लगभग 81 लोग धार्मिक यात्रा पर नेपाल गये हुए थे। वहां से वापस लौटते ही एक महिला समेत पांच लोगों को उल्टी व खांसी की समस्या हुई। मामला प्रशासन तक पहुंचा तो आनन-फानन में एसडीएम सदर अनिल कुमार, सीएमओ डॉ. चन्द्रशेखर समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नेपाल यात्रा में गए सभी लोगों की सूची बनाई। इन लोगों को सलाह दी गई है कि वह गांव से बाहर न निकलें।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के मुताबिक, गांव के 81 लोग नेपाल के रास्ते पूर्णागिरी समेत अन्य मंदिर से लौटकर आए हैं। इन सभी लोगों को एहतियातन गांव के एक कॉलेज में शिफ्ट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में इन सभी को 14 दिन तक रखा जा रहा है। विभाग की निगरानी में ही इनके खाने का इंतजाम किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो