फर्रुखाबादPublished: Sep 18, 2023 09:07:45 pm
Narendra Awasthi
फर्रुखाबाद की अदालत में हत्या के तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सभी शाहजहांपुर के रहने वाले हैं।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में अदालत में तीन आरोपियों पर लगाए गए आरोपों को सही मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही अर्थ दंड भी लगाया है। जिले की न्यायालय एससी एसटी एक्ट, द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने यह आदेश सुनाया है। जिसमें फतेहगढ़ पुलिस टीम, अभियोजन पक्ष और कोर्ट परोपकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिनके प्रयासों से अदालत में आरोपियों पर दोष सिद्ध किया जा सका।