scriptबदमाशों ने डॉक्टर की पत्नी को घर में मार डाला | Criminals killed Doctor wife in house | Patrika News

बदमाशों ने डॉक्टर की पत्नी को घर में मार डाला

locationफर्रुखाबादPublished: Feb 15, 2018 07:45:30 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
 

Criminals killed

Criminals killed

फर्रुखाबाद. अपराधी बेखौफ हो कर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्हें पुलिस का लगता है कि डर ही नहीं है। कायमगंज के पाठक मोहल्ला में डॉक्टर की पत्नी को घर के अंदर मार डाला गया। घर में रह रहे किरायेदारों को भनक तक नहीं लग सकी। 2 दिन से कमरे का दरवाजा बंद था, ऐसे में घबराए किराएदार ने डॉक्टर की पुत्री को खबर की। खुर्जा से पुत्री जब यहां आई तो आसपास के लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो देखा अंदर डॉक्टर की पत्नी मृत अवस्था में पड़ी थीं। उनकी गला दबाकर हत्या की गई थी। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था, नजदीकी में एक चाकू भी पड़ा था। हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
पाठक मोहल्ला निवासी स्वर्गीय डॉक्टर नरेंद्र गौड़ की पत्नी साधना गौड़ अपने मकान में अकेली रहती थीं। ऊपर की मंजिल में दो किराएदार रहते हैं। घर में रह रहे किराएदार ने सबमर्सिबल चलाने के लिए जब साधना गौड़ को आवाज दी तो उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इस पर किराएदार अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह भी साधना के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो ऐसे में घबराए किराएदार ने खुर्जा में रह रही उनकी पुत्री डॉक्टर प्रिया को खबर की। पुत्री देर शाम यहां पहुंची। आसपास के लोगों को साथ लेकर उसने जब घर का दरवाजा तुड़वाया तो जैसे ही अंदर कमरे का नजारा देखा सभी दंग रह गए। साधना गौड़ बेड के नीचे जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी थीं। उनके गले में कपड़ा कसा हुआ था। ऐसा लग रहा है कि गला दबा कर मार डाला गया हो। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। सीओ के साथ पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। घटना कैसे हुई है, पुलिस खुलासे का प्रयास कर रही है।
एसपी मृगेंद्र सिंह ने बताया कि कायमगंज के मोहल्ला पाठक में एक महिला अपने मकान में अकेली रहती थी जिसकी हत्या कर दी गई है। उसके बाद जेवरात भी चोरी किए गए हैं। मृतक महिला की कायमगंज क्षेत्र के एक गांव में रह रही महिला से उनका विवाद चल रहा था, जिसके आधार पर जांच की जा रही है, जो दोषी होगा उसको पकड़कर जेल भेजा जायेगा। इस घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो