फर्रुखाबाद

पानी पीने गया था किसान लेकिन देर रात तक नहीं लौटा घर, खेत में मिला शव

फर्रुखाबाद के मेरापुर में खेत में पानी लगाने गये ग्रामीण की हत्या हो गयी

फर्रुखाबादJan 16, 2019 / 07:03 pm

Karishma Lalwani

पानी पीने गया था किसान लेकिन देर रात तक नहीं लौटा घर, खेत में मिला शव

फर्रुखआबाद. फर्रुखाबाद के मेरापुर में खेत में पानी लगाने गये ग्रामीण की हत्या हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतक के पिता ने घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी। हालांकि, हत्या की असल जानकारी नहीं है।
पानी पीने गया लेकिन नहीं लौटा घर

मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवसनी निवासी भान सिंह राजपूत क बेटे अमर सिंह रात में गांव के ही निकट अपने गेंहू की फसल में पानी लगाने गये थे। लेकिन जब वे काफी देर बीच जाने के बाद घर वापस नहीं आए, तब परिजनों ने तलाश शुरू की। उसका शव गांव के ही छेदालाल के खेत में पड़ा मिला। उनके गले में लाल रंग की चादर का फंदा पड़ा था। माना जा रहा है कि अमर सिंह की घोंट कर हत्या की गई है।
जांच के बाद कार्यवाही

घटना पर मृतक की मां वीरवती, पत्नी रीता मौजूद रहीं। वहीं सूचना मिलने पर एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ राजवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक सुदीप मिश्रा ने जांच पड़ताल की। मृतक के पिता अमर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। एएसपी त्रिभुवन सिंह ने बताया की जांच जारी है। इसके बाद कार्यवाही की जाएगी।

Home / Farrukhabad / पानी पीने गया था किसान लेकिन देर रात तक नहीं लौटा घर, खेत में मिला शव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.